ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में आम आदमी पार्टी के नेता के सिर पर गोली लगी है। जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। अस्पताल में उनका ईलाज चल रहा है। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई थी। बताया जा रहा है चंडीगढ़ रिटायर्ड डीएसपी ने आप नेता पर यह गोलियां चलाई हैं।
शादी में मारी गोलियां
बताया जा रहा है कि श्री आनंदपुर साहिब के आप नेता नितिन नंदा एक शादी में गए थे। इसी शादी समारोह के दौरान उन पर फायरिंग की गई। जिस कारण एक गोली उनके सिर में जा लगी। गोली लगने के बाद मौके पर लोगों ने तुरंत उन्हें ईलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया है।
सिर में फंसी गोली, हालत गंभीर
आप नेता के करीबी लोगों के मुताबिक उनके सिर में गोली फंसी हुई है और हालत गंभीर है। पीजीआई अस्पताल में उनका ईलाज चल रहा है। वहीं पुलिस भी मौके पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि हमलावरों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।