ख़बरिस्तान नेटवर्क : अमृतसर रेलवे स्टेशन से एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रही है। दावा किया जा रहा है कि महिला नशे की हालत में धुत है और ठीक से खड़ी भी नहीं हो पा रही है।
वीडियो वायरल होने के बाद एक बार फिर से पंजाब में नशे को खत्म करने वाली मुहिम पर सवाल उठ रहे हैं।
वहीं इस मामले पर पुलिस का कहना है कि महिला की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। रेलवे स्टेशन और आसपास के सी.सी.टी.वी. कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का उद्देश्य महिला को ढूंढना और उसका इलाज करवाना है।