ख़बरिस्तान नेटवर्क : चीन के शांक्सी में लियुशनेयु कोयला खदान में जोरदार गैस ब्लास्ट हुआ। इस हादसे में 90 लोगों की मौत हो गई है। जबकि अभी भी कई लापता बताए जा रहे हैं। इस हादसे में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और प्रधानमंत्री ली कियांग ने रेस्क्यू ऑपरेशन को तेज और घायलों को बेहतर ईलाज के निर्देश दे दिए हैं।
खदान में 247 मजदूर कर रहे थे काम
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कोयले की खदान में 247 मजदूर काम कर रहे थे। शुक्रवार देर रात अचानक खदान में जोरदार धमाका हुआ। जिसमें अब तक 90 लोगों की मौत हो चुकी है। कहा जा रहा है कि मृतकों की संख्या भी बढ़ सकती है और ये 100 पार पहुंच सकती है।
कंपनी के अधिकारी को किया अरेस्ट
वहीं इस खदान के जिम्मेदार कंपनी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस कंपनी के मालिक से पूछताछ कर रकही है। वहीं रेस्क्यू ऑपरेशन भी काफी तेजी से चलाया जा रहा है ताकि लोगों को बचाया जा सके।