View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Test News

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे नए ट्रेंड्स अब साइबर अपराधियों के लिए ठगी का नया हथियार बनते जा रहे हैं। इन दिनों इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का नाम लेकर साइबर ठग लोगों को निशाना बना रहे हैं। खासकर युवाओं की उत्सुकता का फायदा उठाकर उन्हें फिशिंग लिंक भेजे जा रहे हैं।

इस बढ़ते खतरे को देखते हुए लुधियाना पुलिस ने लोगों को सतर्क करने के लिए अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर 42 सेकेंड का एक जागरूकता वीडियो जारी किया है। वीडियो में पुलिस अधिकारी अमरिंदर सिंह ने बताया कि कैसे एक छोटी सी लापरवाही लोगों की मेहनत की कमाई साफ कर सकती है।

पुलिस के अनुसार साइबर ठग वॉट्सऐप पर ऐसे मैसेज भेज रहे हैं जिनमें लिखा होता है “देश की पुकार, सिस्टम बदलने का समय आ गया है” और “युवाओं के लिए बड़ी अपॉर्चुनिटी”। इसके साथ लोगों से ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ जॉइन करने की अपील की जाती है और नीचे एक संदिग्ध लिंक दिया जाता है।

जैसे ही कोई व्यक्ति उत्सुकता या भावनाओं में आकर उस लिंक पर क्लिक करता है, उसका मोबाइल फोन हैक हो जाता है। पुलिस ने बताया कि यह एक फिशिंग लिंक है, जिसके जरिए ठग मोबाइल में मौजूद बैंकिंग डिटेल्स, पासवर्ड और निजी जानकारी तक पहुंच बना लेते हैं। इसके बाद साइबर अपराधी खाते से पैसे ट्रांसफर करने के साथ-साथ पीड़ित के नाम पर लोन तक ले सकते हैं।

लुधियाना पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे किसी भी ट्रेंड या भावनात्मक संदेश के झांसे में न आएं और किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचें।

अगर किसी के साथ साइबर ठगी हो जाती है तो तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी गई है, ताकि समय रहते बैंक खाते से निकली रकम को होल्ड करवाया जा सके।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क: पंजाब यूथ कांग्रेस के प्रदेश प्रधान शुभम शर्मा

|

|

|

जालंधर बार एसोसिएशन का सख्त आदेशजालंधर जिला बार एसोसिएशन ने

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर जिला बार एसोसिएशन ने ‘नो वर्क

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : दिलजीत दोसांझ की सतलुज फिल्म को लेकर

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : गुरदासपुर के काहनूवान में एक सरकारी शिक्षक

|

|

|

जालंधर में हथियार बरामदगी के दौरान पुलिस और एक बदमाश

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब सरकार ने गर्मियों की छुट्टियां खत्म

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : फ्रांस के राष्ट्रपति इमानुएल मैक्रों के सीरिया

|

|

|

जालंधर में लाखों रुपए में बिका एक्टिवा का नंबरजालंधर में

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क