जालंधर के मशहूर कारोबारी गुरसेवक सिंह कालड़ा की माता सरदारनी बेअंत कौर कालड़ा का 27 जनवरी 2026 को निधन हो गया। उनके निधन से परिवार और क्षेत्र में शोक की लहर है।
परिवार की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, दिवंगत आत्मा की शांति के लिए अखंड पाठ साहिब का आयोजन किया जाएगा। इसके उपरांत अंतिम अरदास एवं भोग समारोह
2 फरवरी 2026 (सोमवार) को सुबह 10:00 बजे किया जाएगा।
इसके बाद उपस्थित कीर्तन एवं अरदास दोपहर 12:30 बजे से 2:00 बजे तक होगी।
यह धार्मिक कार्यक्रम गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, मॉडल टाउन, जालंधर में संपन्न होगा।
परिवार ने सभी रिश्तेदारों, मित्रों और शुभचिंतकों से इस दुख की घड़ी में शामिल होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील की है।