ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में फगवाड़ा के लॉ गेट के बाहर जालंधर के RTI Activist सिमरनजीत सिंह का गोलियां मारकर कत्ल कर दी गई है। अब इस मामले पर DIG नवीन सिंगला का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की जा रही है और आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।
काउंटर इंटेलिजेंस की ली जा रही मदद -DIG
DIG सिंगला ने बताया कि पीएस सतनामपुरा में शव मिलने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम द्वारा जांच के दौरान पता चला कि जालंधर के RTI Activist सिमरनजीत सिंह की मौत हुई है।
घटना स्थल से .32 बोर पिस्टल और फॉर्च्यूनर में 12 बोर की राइफल मिला है।आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस मामले को लेकर काउंटर इंटेलिजेंस की मदद ली जा रही है।
पहले से घात लगाए बैठे थे हमलावर
RTI Activist सिमरनजीत सिंह फॉर्च्यूनर कार में लॉ गेट में आए थे। इस दौरान वहां पर पहले से घात लगाए हुए बाइक सवार 2 हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग करने के बाद दोनों हमलावर मौके से फरार हो गए। हालांकि यह हत्या किस कारण हुई है, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।