View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जयपुर के हरमाड़ा इलाके में सोमवार दोपहर एक भीषण सड़क हुआ है, इस हादसे ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया। लोहा मंडी रोड नंबर 14 पर एक तेज रफ्तार डंपर करीब 300 मीटर तक बेकाबू होकर 10 गाड़ियों को रौंदता चला गया, जिससे 13 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 15 से अधिक लोग घायल हो गए, जिनमें आठ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

300 मीटर तक रौंदी कई गाड़ियां
लोगों के अनुसार, हादसा दोपहर करीब 1 बजे हुआ, जब डंपर खाली अवस्था में हाईवे पर चढ़ने की कोशिश कर रहा था। जानकारी के अनुसार डंपर ड्राइवर नशे में था। जिसके कारण करीब 300 मीटर तक तबाही मचाने के बाद डंपर एक बड़े डिवाइडर से टकराकर रुका। आरोपी ड्राइवर कल्याण मीणा विराटनगर का रहने वाला है, जिसका हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। घायलों को कांवटिया अस्पताल ले जाया गया, जहां से तीन गंभीर रूप से घायल मरीजों को एसएमएस अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। मृतकों के शव कांवटिया हॉस्पिटल की मॉर्चरी में रखवाए गए हैं।

फायर ब्रिगेड और रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंचीं
घटना की जानकारी मिलते ही हरमाड़ा थाना पुलिस, फायर ब्रिगेड और रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंचीं। सड़क के दोनों ओर यातायात डायवर्ट किया गया और डंपर को हटाने का कार्य शुरू हुआ। कई वाहनों में फंसे लोगों को कटिंग मशीनों की मदद से बाहर निकाला गया।सड़क पर टूटे वाहन, बिखरा खून और बेतहाशा भीड़ दर्दनाक दृश्य पेश कर रहे थे।

मृतकों की पहचान में जुटी पुलिस
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि डंपर चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। फिलहाल मृतकों की पहचान की जा रही है और उनके परिजनों को सूचित किया जा रहा है। मलबा हटाने के बाद यातायात धीरे-धीरे बहाल किया जा रहा है।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : अमृतसर के DM गगनदीप सिंह रंधावा का

|

|

|

जालंधर में के एल. सहगल मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा सहगल सांस्कृतिक

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : लुधियाना के खन्ना में बेअदबी का मामला

|

|

|

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : अमेरिका के न्यूयॉर्क में लॉ गार्डिया एयरपोर्ट

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : अमृतसर के वेयरहाउस के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (DM)

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में अमेरिका-इज़रायल

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क