खबरिस्तान नेटवर्क। जालंधर के चर्चित RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके ममेरे भाई को गिरफ्तार किया है। सुबह सिमरनजीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद पुलिस टीम ने बताया कि पारिवारिक प्रॉपर्टी विवाद में सिमरनजीत सिंह के मामे के बेटे शरणजीत को गिरफ्तार कर लिया है।
जांच के दौरान पता चला कि सिमरनजीत के सिर के पीछे गोली मारी गई थी, जो आरपार होकर माथे से बाहर निकल गई। पुलिस के मुताबिक, वारदात के समय सिमरनजीत से मिलने उनके कुछ रिश्तेदार आए थे। आशंका है कि बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया और उस पर गोली चला दी गई। जिसके बाद RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत की मौत हो जाती है और हमलावर मौके फरार हो जाते हैं। सिमरनजीत अपनी गाड़ी में अकेला गया था। आरोपी के साथ उसके चार से पांच दोस्त थे।
पुलिस टीम ने वारदात में इस्तेमाल हथियार को बरामद कर लिया गया है। जिन्हें फोरेंसिक जांच के लिये भेज दिया गया है।