View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Test News

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

अमृतसर में सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नजदीक ड्रोन जैसी गतिविधि देखी गई, जिसके बाद एहतियातन एयरपोर्ट का संचालन करीब एक घंटे के लिए बंद कर दिया गया। पूरे परिसर को सैनिटाइज किया गया और सुरक्षा प्रोटोकॉल तत्काल लागू किए गए। यह मामला 5 फरवरी की रात करीब 8:40 बजे का है, जिसके बाद से सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं।

ड्रोन की सूचना के बाद मलेशिया एयरलाइंस की शारजाह -अमृतसर फ्लाइट को चंडीगढ़ डायवर्ट कर दिया गया था, जबकि एक अन्य अंतरराष्ट्रीय उड़ान को दिल्ली भेजा गया। सुरक्षा एजेंसियों से क्लीयरेंस मिलने के बाद रात 9:41 बजे एयरपोर्ट ऑपरेशन बहाल किया गया।

एयरपोर्ट डायरेक्टर भूपेंद्र सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया कि हवाई क्षेत्र में संदिग्ध वस्तु दिखने पर मानक सुरक्षा प्रक्रिया के तहत उड़ानों को अस्थायी रूप से रोका गया था। मामले की जांच पुलिस और अन्य एजेंसियों ने की।

पाकिस्तान से उड़कर आया उर्दू में लिखा बैनर

इसी रात जंडियाला गुरु इलाके में पाकिस्तान से उड़कर आया एक गुब्बारा भी एक घर की छत पर गिरा, जिसके साथ उर्दू में लिखा बैनर बंधा हुआ था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गुब्बारे व बैनर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। शुरुआती जांच में बैनर पर पाकिस्तान में इस्तेमाल होने वाली एक मेडिकल कैप से जुड़ी जानकारी और एक मोबाइल नंबर अंकित पाया गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए फॉरेंसिक जांच की संभावना भी जताई जा रही है।

घटना के बाद अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट रोहित गुप्ता ने जिले में ड्रोन समेत सभी प्रकार की उड़ने वाली गतिविधियों पर सख्त प्रतिबंध लगाने के आदेश जारी किए हैं। आदेशों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय सीमा के 25 किलोमीटर दायरे, सैन्य ठिकानों, एयरफोर्स स्टेशन, बीएसएफ और अन्य सुरक्षा संस्थानों के तीन किलोमीटर के भीतर निजी ड्रोन, क्वाडकॉप्टर, माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट, पैराग्लाइडर और हैंग ग्लाइडर उड़ाने पर रोक रहेगी। यह आदेश 21 मार्च 2026 तक प्रभावी रहेंगे।

प्रशासन ने खुफिया इनपुट्स का हवाला देते हुए बताया कि सीमा पार से ड्रोन के जरिए हथियार और नशीले पदार्थ भेजने की कोशिशें पहले भी सामने आ चुकी हैं। ऐसे में संवेदनशील इलाकों में किसी भी तरह की ढील राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बन सकती है।

फिलहाल पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां फील्ड में मुस्तैद हैं। वरिष्ठ अधिकारी लगातार रिपोर्ट ले रहे हैं और चंडीगढ़ स्थित पुलिस मुख्यालय को भी सूचित कर दिया गया है। प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध वस्तु को न छुएं और तुरंत पुलिस को सूचना दें।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

गुड मॉर्निंग जी। लुधियाना में बंद कमरे में दंपति का

|

|

|

खबरिस्तान नेटवर्क। जालंधर के चर्चित RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत सिंह की

|

|

|

लुधियाना में बंद कमरे में दंपति का मिला शवलुधियाना के

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : लुधियाना के शिमलापुरी इलाके में एक बंद

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : भारत के आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : राजस्थान के बीकानेर, सीकर, चुरु और श्रीगंगानगर

|

|

|

|

|

|

बिना एजेंट ऑस्ट्रेलिया पहुंचने का मौकाऑस्ट्रेलियाई सरकार ने युवाओं के

|

|

|

जालंधर के चर्चित RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत सिंह पर सोमवार को

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर में बूटा मंडी पेट्रोल पंप के

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क