भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व राज्यसभा सांसद और जाने-माने पत्रकार Baldeo Punj का शनिवार को दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 76 साल के थे। उन्हें शुक्रवार को तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
पुंज नोएडा के सेक्टर-17 में रहते थे। उनके परिवार में दो बेटियां हैं, जिनमें से एक विदेश में और दूसरी दिल्ली में रहती है। मूल रूप से पंजाब के गुरदासपुर जिले के लालोवाल गांव से संबंध रखने वाले पुंज का पंजाब से गहरा नाता रहा और वे अक्सर यहां आते-जाते रहते थे।
उनके निधन पर प्रधानमंत्री Narendra Modi, गृहमंत्री Amit Shah, केंद्रीय मंत्री J. P. Nadda, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath और भाजपा नेता Nitin Nabin समेत कई नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया।
2 अक्टूबर 1949 को जन्मे बलबीर पुंज ने अपने करियर की शुरुआत पत्रकारिता से की थी। उन्होंने 1971 में ‘द मदरलैंड’ अखबार से काम शुरू किया और बाद में ‘फाइनेंशियल एक्सप्रेस’ से जुड़े। इसके बाद 1990 के दशक के अंत में वे सक्रिय राजनीति में आए और भारतीय जनता पार्टी से जुड़ गए।
पार्टी में उन्होंने बौद्धिक प्रकोष्ठ के संयोजक के रूप में करीब 10 साल तक कार्य किया। इसके अलावा वे भाजपा के राष्ट्रीय सचिव, कई राज्यों पंजाब, गुजरात, केरल और हिमाचल प्रदेश के प्रभारी और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य भी रहे। वर्ष 2013 में उन्हें भाजपा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया।
लेखन के क्षेत्र में भी उनका विशेष योगदान रहा। उनकी चर्चित पुस्तक ‘अयोध्या से संवाद’ में उन्होंने अयोध्या विवाद के इतिहास और उससे जुड़े पहलुओं को सरल भाषा में प्रस्तुत किया है।