ख़बरिस्तान नेटवर्क : पश्चिम बंगाल में स्पेशल टास्क फोर्स ने टीएमसी नेता जहांगीर खान को गिरफ्तार कर लिया है। टास्क फोर्स की टीम ने उन्हें नेपाल बॉर्डर के पास से पकड़ा है। जहांगीर खान पर फालता पुलिस स्टेशन पर 7 FIR दर्ज हैं और वह विदेश भागने की फिराक में था। इससे पहले ही पुलिस की स्पेशल टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
इस मामले में हुई गिरफ्तारी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जहांगीर को अवैध वसूली करने के आरोप में पकड़ा गया है। हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में पहले यह दावा किया गया था कि जहांगीर के समर्थकों ने महिलाओं को गैंगरेप की धमकी दी थी। इसके कारण उनकी गिरफ्तारी हुई है।