गुड मॉर्निंग जी।
आज है बॉलीवुड सिंगर मीका का बर्थडे
मांगें पूरी न होने पर पनबस कर्मियों का चक्का जाम
पंजाब भर में पनबस (PUNBUS) के कच्चे कर्मचारियों ने आज दोपहर से अपनी अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। पूरा पढ़ें
लुधियाना में 8 लाख का सोना लेकर चोर फरार
लुधियाना के चौड़ा बाजार में दिनदहाड़े एक बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। ‘आतम ज्वैलर्स’ के मालिक आतम प्रकाश की दुकान पर आए एक शातिर युवक ने बेहद चालाकी और प्लानिंग के तहत 5 तोले सोने का सेट चुराकर फरार हो गया। पूरा पढ़ें
H-1B वीजा को लेकर भारतीयों के लिए बड़ी राहत
अमेरिका की की कोर्ट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के H-1B वीजा पर लगाई गई एक लॉख डॉलर की फीस लेने वाली पॉलिसी को रद्द कर दिया है। पूरा पढ़ें
मोहाली नए मेयर बने सरबजीत सिंह समाना
मोहाली नगर निगम को आज नया मेयर मिल गया है । आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और विधायक कुलवंत सिंह के बेटे सरबजीत सिंह समाना को मेयर चुना गया। पूरा पढ़ें
मोहाली में गर्लफ्रैंड का मर्डर करने वाला रिमांड पर
मोहाली के फेज-11 स्थित एक निजी कंपनी में अपनी एक्स गर्लफ्रेंड की बेरहमी से हत्या करने वाले आरोपी हरजिंदर सिंह मान उर्फ हैरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूरा पढ़ें
जालंधर में ईडी ने कई ठिकानों पर की रेड
जालंधर के न्यू जवाहर नगर इलाके में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) के घर पर छापेमारी की है। पूरा पढ़ें
पंजाब में हो गया सरकारी छुट्टी का ऐलान
पंजाब सरकार ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों और विद्यार्थियों के लिए अहम घोषणा की है। पूरा पढ़ें
पंजाब में लाडोवाल टोल आज 2 घंटे फ्री
यदि आप आज नेशनल हाईवे पर सफर करने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। लुधियाना स्थित लाडोवाल टोल प्लाजा आज दो घंटे के लिए टोल-फ्री रहेगा। पूरा पढ़ें
मनप्रीत अयाली वारिस पंजाब दे पार्टी में शामिल
लुधियाना से विधायक मनप्रीत सिंह अयाली अमृतपाल की पार्टी वारिस पंजाब दे में शामिल हो गए हैं। पूरा पढ़ें
जालंधर कैंट में दुकानदारों ने बाजार किया बंद
जालंधर कैंट और आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों ने लोकल मिलिट्री अथॉरिटी की ओर से की जा रही चेकिंग को लेकर नाराजगी जताई है। पूरा पढ़ें
आज का पंचांग
आज दशमी – 12:57 ए एम, जून 11 तक है, आज बुधवार है। अगर कोई शुभ कार्य करना चाहते हैं तो राहुकाल का समय जरूर नोट कर लें, इस समय कोई शुभ कार्य न करें। आज राहुकाल 12:21 अपराह्न से 02:05 अपराह्न तक रहेगा। नक्षत्रों की बात करें तो आज उत्तर भाद्रपद – 09:21 ए एम तक का योग है। चन्द्रमा आज मीन में संचार करेंगे। आज सूर्योदय 05:23 प्रात: और सूर्यास्त 07:19 सायं बजे होगा।
आज का राशिफल
मेष
10 जून के दिन आपका दिन शानदार रहने वाला है। आज एक खुशहाल, प्यार भरा रिश्ता बनाइए, अहंकार और मनमुटाव से मुक्त रहिए। ध्यान करें कि आप प्रोफेशनल आवश्यकताओं को पूरा करते हैं। आज के दिन वित्तीय दिक्कतें हो सकती हैं।
वृषभ
10 जून के दिन लव के मामले में छोटी-मोटी दिक्कतें आ सकती हैं। आपको अपनी पेशेवर जिम्मेदारियों पर भी अधिक ध्यान देने की आवश्यकता होगी। कोई बड़ी स्वास्थ्य समस्या नहीं है। फिर भी आज आपको वित्तीय चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।
मिथुन
10 जून के दिन बिजनेस का विस्तार करने या नई पार्टनरशिप शुरू करने पर विचार कर सकते हैं। निजी और पेशेवर जीवन में परेशानियों से दूर रहें। अपने करियर के प्रति आपकी मेहनत सकारात्मक परिणाम देगी।
कर्क
10 जून के दिन स्टूडेंट्स को कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। आर्थिक रूप से, भाग्य आपका इंतजार कर रहा है। कोई गंभीर दिक्कत आपके प्रेम जीवन को प्रभावित नहीं करेगी। दफ्तर में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा।
सिंह
10 जून के दिन कोई सहकर्मी आपकी कमिटमेंट पर उंगली उठा सकता है। आपकी वित्तीय स्थिति अच्छी रहेगी, लेकिन कुछ छोटी-मोटी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। सिंगल पुरुष जातकों को कोई दिलचस्प व्यक्ति मिलने का सौभाग्य प्राप्त होगा।
कन्या
10 जून के दिन ऑफिस पॉलिटिक्स से दूर रहें। अपने विचारों को जाहिर करने और लक्ष्य निर्धारित करने का यह एक बढ़िया समय है। सबकुछ ठीक-ठाक होता हुआ प्रतीत होता है। प्रेम शांति से भरपूर महसूस होगा।
तुला
10 जून के दिन आपके सीनियर्स आपके प्रयासों की सराहना कर सकते हैं। आज का दिन आगे बढ़ने, खुद को क्लियर रूप से एक्सप्रेस करने और दूसरों के साथ विचारशील और सार्थक तरीकों से जुड़ने के अवसरों से भरा है।
वृश्चिक
10 जून के दिन अहंकार के रूप में चुनौतियां आ सकती हैं। आपकी जिज्ञासा आपको विभिन्न दृष्टिकोण का पता लगाने के लिए मोटिवेट करेगी, जिससे आपको समस्याओं को अधिक आसानी से सॉल्व करने में मदद मिलेगी।
धनु
10 जून के दिन सिंगल जातक भाग्यशाली रहेंगे। आपका दिमाग नए विचारों और क्रिएटिव एनर्जी से भरा हुआ है। आप खुद को नई चीजें सीखने और अपने आस-पास के लोगों के साथ अपने विचारों को साझा करने के लिए अधिक मोटिवेटेड पाएंगे।
मकर
10 जून के दिन जीवनशैली पर ध्यान देना महत्वपूर्ण है। आप अधिक केंद्रित और शांत महसूस कर रहे हैं। रिश्ते आसान महसूस हो सकते हैं और काम पर आपके प्रयास प्रगति दिखाने लग सकते हैं। फाइनेंशियल डिसीजन क्लियर हो सकते हैं।
कुंभ
10 जून के दिन आर्थिक समृद्धि बनी हुई है। जब आप ईमानदारी से बात करते हैं और ध्यान से सुनते हैं तो दोस्तों, परिवार और सहकर्मियों के साथ संबंध मजबूत होते हैं। आपकी एनर्जी में सुधार हो सकता है। धन लाभ के योग हैं।
मीन
10 जून के दिन प्रेमी द्वारा रिश्ते में आपकी कमिटमेंट पर सवाल उठाया जा सकता है। ये दिन बदलाव लेकर आया है। आपका आत्मविश्वास जीवन के हर हिस्से में पॉजिटिव एनर्जी को आकर्षित करता है।