पंजाब सरकार ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों और विद्यार्थियों के लिए अहम घोषणा की है। सरकार ने 18 जून (गुरुवार) को श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस के अवसर पर सरकारी अवकाश घोषित किया है। इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।
घोषणा के अनुसार, 18 जून को राज्य के सभी सरकारी कार्यालय, बोर्ड, निगम, सरकारी शैक्षणिक संस्थान तथा अन्य सरकारी संस्थाएं बंद रहेंगी। जून महीने में चल रही गर्मी की छुट्टियों के बीच सरकारी कर्मचारियों को यह एक अतिरिक्त अवकाश मिलेगा।