ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में लगातार 3 दिन तेज हवाओं और बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब और चंडीगढ़ में इस समय बादल छाए हुए हैं। हवाएं तेज गति से नमी लेकर अरब सागर से आ रही हैं। ऐसे में पूरे भारत में मौसम बदलने वाला है।
3 दिन होगी हल्की-हल्की बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक अगले 4 दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा। पर उसके बाद 14, 15 और 16 मार्च को पंजाब के अलग-अलग इलाकों में हल्की बारिश देखने को मिलेगी। इसके साथ ही तेज हवाएं भी चलेंगी। हालांकि तापमान में इसका ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा। पर लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिलेगी।
मार्च महीने में ही सता रही है गर्मी
मार्च महीने के शुरू होते ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। जिस कारण लोग इसी महीने में पंखे और एसी चलाने को मजबूर हो गए हैं। हालांकि सुबह और शाम को अभी भी मौसम ठंडा रहता है, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिलती है। पर दोपहर के समय में गर्मी बहुत तेज हो रही है।