ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर में गांधी कैंप के पास FCI गोदाम के पास एक व्यक्ति शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान शिबू के रूप में हुई है, जो गढ़ा इलाके का रहने वाला बताया जा रहा है। जैसे ही लोगों ने शव को देखा तो उन्होंने तुरंत पुलिस को इस बारे में जानकारी दी।
वहीं खबर मिलने के बाद मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंचे। मृतक की बुआ ने बताया कि शिबू संविधान चौक (BMC चौक) के पास एक दुकान में गाड़ियों के सीट कवर का काम करता था। पिछले 7-8 महीने से वह मेरे पास ही रह रहा था। क्योंकि उसका परिवार वालों के साथ झगड़ा हो गया था।
लेकिन झगड़े के बाद वह दोबारा से अपने परिवार वालों के साथ रहने लग गया था। पर आज अचानक उसकी मौत की खबर मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है। पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल पाएगा कि उसकी मौत कैसे हुई।