ख़बरिस्तान नेटवर्क : देश में इस समय LPG गैस सिलेंडर नहीं मिल रहा है, जिस कारण आम लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सिलेंडर न मिलने के कारण लोग अब इलेक्ट्रिकल चूल्हे (इंडक्शन) की तरफ रुख कर रहे हैं। जिस कारण अचानक से बाजारों में इंडक्शन की कमी आ गई है और लोगों को पास स्टॉक खत्म हो रहा है। वहीं इसके साथ ही इसके रेट भी बढ़ गए हैं।
सिलेंडर की कमी के कारण बढ़ी डिमांड
फगवाड़ा गेट में स्थित दुकानदार सीएच बेदी ने बताया कि इंडक्शन की पहले डिमांड ज्यादा नहीं थी, लेकिन एलपीजी गैस की किल्लत के बाद से अब 2 से 4 दिनों से इंडक्शन की डिमांड बढ़ने लग गई है। रोजाना भारी मात्रा में ग्राहक इंडक्शन की डिमांड कर रहा है। ऐसे में लगातार इंडक्शन की सेल में बढ़ौतरी होने से कंपनियों के पास स्टॉक में कमी आ गई है और स्टॉक खत्म होने की कगार पर है।
हजार रुपए से ज्यादा बढ़े रेट
वहीं अन्य दुकानदार सोनिका ने बताया कि सिलेंडर ना मिलने से इलेक्ट्रिकल चूल्हे की डिमांड बढ़ गई है। जिस इलेक्ट्रिकल चूल्हे का दाम एलपीजी गैस की कमी से पहले 2500 रुपए था, आज उसी इलेक्ट्रिकल चूल्हे का दाम 3700 से अधिक हो गया है। ऐसे में एक हजार से 1200 रुपए दामों में बढ़ौतरी हो गई है। सामान की शॉर्टेज होने के कारण स्टॉक में कमी आई है और दामों में भी बढ़ौतरी हुई है। 90 फीसदी लोगों का रुझान इलेक्ट्रिकल चूल्हे की ओर है।