View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Test News

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

जालंधर के रेल यात्रियों के लिए एक बड़ा बदलाव सामने आया है। श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-अमृतसर वंदे भारत एक्सप्रेस का मार्ग बदल दिया गया है। अब यह ट्रेन जालंधर सिटी और ब्यास स्टेशन की बजाय गुरदासपुर और बटाला होकर संचालित होगी। रेलवे की ओर से जारी आदेश के अनुसार नई व्यवस्था 16 जून से अमृतसर और 17 जून से कटड़ा से लागू हो जाएगी।

मार्ग परिवर्तन के साथ ट्रेन का नॉन-रनिंग डे भी बदल दिया गया है। अब यह ट्रेन मंगलवार के बजाय शनिवार को संचालित नहीं होगी। इस फैसले से जालंधर, कपूरथला और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को झटका लगा है, क्योंकि फिलहाल यह वंदे भारत एक्सप्रेस जालंधर सिटी स्टेशन पर ठहरती थी। नए रूट के लागू होने के बाद जालंधर सिटी और ब्यास स्टेशन ट्रेन के मार्ग से बाहर हो जाएंगे।

रेलवे के आधिकारिक आदेश में रूट बदलने का कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया गया है। हालांकि रेलवे सूत्रों के अनुसार जालंधर सिटी स्टेशन से इस ट्रेन को अपेक्षित संख्या में यात्री नहीं मिल रहे थे। कई फेरों में सीटों की ऑक्यूपेंसी उम्मीद से कम दर्ज की गई, जबकि गुरदासपुर और बटाला क्षेत्र के लोग लंबे समय से इस ट्रेन की मांग कर रहे थे।

सूत्रों का मानना है कि बेहतर यात्री संख्या और परिचालन जरूरतों को देखते हुए रेलवे ने यह निर्णय लिया है। हालांकि इस संबंध में रेलवे अधिकारियों की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

नए शेड्यूल के अनुसार ट्रेन संख्या 26406 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-अमृतसर वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह 6:40 बजे कटड़ा से रवाना होकर जम्मूतवी, पठानकोट, गुरदासपुर और बटाला होते हुए दोपहर 11:40 बजे अमृतसर पहुंचेगी। वहीं ट्रेन संख्या 26405 अमृतसर-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस शाम 4:40 बजे अमृतसर से चलकर बटाला, गुरदासपुर, पठानकोट और जम्मूतवी के रास्ते रात 9:45 बजे कटड़ा पहुंचेगी।

इस बदलाव के बाद पहली बार गुरदासपुर और बटाला क्षेत्र के यात्रियों को वंदे भारत एक्सप्रेस की सीधी सुविधा मिलेगी। वहीं जालंधर और आसपास के इलाकों के यात्रियों को अब इस ट्रेन का लाभ लेने के लिए अन्य स्टेशनों का सहारा लेना पड़ सकता है।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर के युवा क्रिकेटर अर्जुन राजपूत का

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : शिरोमणि अकाली दल उप प्रधान परमबंस सिंह

|

|

|

केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल की जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने के

|

|

|

कपूरथला के फगवाड़ा में तैनात एसपी माधवी शर्मा के आवास

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर के मॉडल टाउन में स्थित एक

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : केरल में 2026 का पहला निपाह वायरस

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : ओमान के तट के निकट गुरुवार को

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क