ख़बरिस्तान नेटवर्क : कनाडा के ओंटारियो में एक पंजाबी व्यक्ति के सड़कों पर वांटेड के पोस्टर लगे हैं। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। पर आरोपी अंडरग्राउंड हो गया है। इसलिए पुलिस ने उसके जगह-जगह पर वांटेड के पोस्टर लगाए हैं और लोगों से अपील की है कि अगर आरोपी कहीं भी दिखाई दे तो तुरंत जानकारी दें।
वीजा के नाम पर ठगी करने का आरोप
जानकारी के मुताबिक ओंटारियो किचनर में 34 साल के हरशरण आहलूवालिया ने 3 लोगों का वीज़ा लगाने का वादा किया था। इसके लिए उसने 5-5 हजार कनाडियन डॉलर लिए थे। जैसे ही उसे रकम मिली तो वह अचानक से कहीं गायब हो गया। ऑफिस में बार-बार चक्कर काटने के बाद भी जब वह नहीं मिला तो लोगों ने उसके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।
पुलिस ने वांटेड लिस्ट में डाला
मामले की शिकायत मिलने के बाद किचनर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी। बार-बार ढूंढने के बाद भी जब वह नहीं मिला तो पुलिस ने उसे वांटेड की लिस्ट में डाल दिया। वांटेड लिस्ट में डालने के बाद उसका पोस्टर भी जारी कर दिया गया। जिसके बाद लोगों से आरोपी के बारे में जानकारी देने की बात कही।