ख़बरिस्तान नेटवर्क : राजस्थान के सीकर में एक शादी के दौरान मामा ने एक करोड़ रुपए का शगुन (मायरा) दिया है। इस दौरान 51 लाख रुपए कैश, 21 लाख रुपए की ज्यूलरी, कपड़े और अन्य सामान गिफ्ट के लिए दिए। जैसे ही यह बात लोगों को पता चली तो आस-पास के इलाके में यह चर्चा का विषय बन गया।
दुबई से आए मामा ने दिए ढेरों गिफ्ट
सीकर के कुंडलपुर का यादव परिवार पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार बहन मोहिनी देवी के घर 10 मार्च को शगुन (मायरा) लेकर पहुंचे थे। परिवार सहित दुबई रहने वाले कैलाश यादव ने मायरा भरा। इस दौरान कैलाश के बड़े भाई नारायण यादव और छोटे भाई छोटेलाल यादव भी मौजूद रहे।
500-500 रुपए के नोट की 102 गड्डियां दीं
दूल्हे के मामा कैलाश यादव ने बताया- मायरे में 51 लाख रुपए नकद, करीब 21 लाख रुपए की ज्वेलरी के साथ कपड़े व अन्य गिफ्ट दिए गए। कुल मिलाकर एक करोड़ रुपए के आसपास मायरा भरा है। दूल्हे के पिता मदन खातोदिया की पलसाना में कपड़े की दुकान है। भात में 500-500 रुपए के नोट की 102 गड्डियां दी गईं।