View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Test News

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

Jalandhar के अर्बन एस्टेट फेज-2 स्थित Cambridge International School के बाहर शुक्रवार देर रात उस समय भारी हंगामा हो गया, जब 14 साल की छात्रा भूमिका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही और जानकारी छिपाने के गंभीर आरोप लगाए।

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने पुलिस की मौजूदगी में स्कूल का गेट खुलवाया। परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी की हत्या की गई है, जबकि पुलिस शुरुआती जांच में इसे आत्महत्या मान रही है। घटना के करीब छह घंटे बाद भी सीसीटीवी फुटेज सामने न आने और स्कूल प्रबंधन के रवैये से माहौल तनावपूर्ण बना रहा।

मृतक भूमिका बारादरी स्थित कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल में 9वीं कक्षा की छात्रा थी। वह रोजाना अर्बन एस्टेट स्थित स्कूल की दूसरी ब्रांच में टेनिस प्रैक्टिस के लिए जाती थी। शुक्रवार को भी उसकी मां राखी सिंघल उसे स्कूल छोड़कर आई थीं, लेकिन शाम तक वह घर नहीं लौटी। बाद में उसका शव Jalandhar Heights के एफ-ब्लॉक के पास मिला।

परिवार के अनुसार भूमिका के पिता सुनील सिंघल पेशे से इंजीनियर हैं और मां राखी सिंघल गृहिणी हैं। भूमिका उनकी छोटी बेटी थी। परिवार Punjabi Bagh का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि जालंधर हाइट्स सोसाइटी में उसके कुछ दोस्त रहते थे।

परिजनों का सबसे बड़ा सवाल यह है कि अगर भूमिका जालंधर हाइट्स तक गई थी तो उसकी टेनिस किट स्कूल के ग्राउंड में ही कैसे रह गई। टेनिस कोर्ट के एंट्री रजिस्टर में भी उसका नाम दर्ज है और उसके आगे ‘प्रेजेंट’ लिखा हुआ है। रजिस्टर में कुल 10 बच्चों के नाम दर्ज थे, जिनमें से सात बच्चे शुक्रवार को प्रैक्टिस के लिए पहुंचे थे।

परिवार का आरोप है कि स्कूल प्रबंधन और पुलिस सीसीटीवी फुटेज दिखाने में टालमटोल कर रहे हैं। इसी को लेकर लोगों ने स्कूल के बाहर प्रदर्शन करते हुए पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।

पुलिस – बच्ची साइंस और मैथ्स के पेपर में फेल हुई

पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन बच्ची जालंधर हाइट्स तक कैसे पहुंची, इसका स्पष्ट जवाब अभी नहीं मिला है। वहीं परिजनों का दावा है कि यह सुनियोजित हत्या है।फिलहाल भूमिका के शव को सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। डॉक्टरों का पैनल पोस्टमॉर्टम करेगा।वहीं पुलिस अधिकारी ने बताया कि स्कूल की छात्रा ने जालंधर हाइट्स में छलांग लगाकर जीवन लीला समाप्त की है। अधिकारी का कहना है कि बच्ची साइंस और मैथ्स के पेपर में फेल हो गई थी।

परिवार ने लगए आरोप

वही पुलिस के इस बयान के बाद परिजनों में रोष पाया गया और उन्होंने कहा कि अभी तो पेपर चल रहे हैं तो ऐसे में रिजल्ट कहां से आ गया है। इस दौरान परिजनों ने पुलिस अधिकारी से पूछा कि उन्होंने बच्चों को स्कूल में छोड़ा था ऐसे में बच्चा स्कूल से जालंधर हाइट्स में कैसे पहुंच गया। पुलिस अधिकारी ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज ले ली गई है। परिवार के बयान दर्ज करके बनती कार्रवाई की जाएगी। वहं काफी देर हंगामा होने के बाद पुलिस की मौजूदगी में स्कूल का गेट खोला गया।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

जालंधर में BMS Fashion शोरुम पर फायरिंगजालंधर में किशनपुरा चौक

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर में किशनपुरा चौक के पास BMS

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : लुधियाना में निकाय मंत्री हरजोत सिंह बैंस

|

|

|

गुरुग्राम के सेक्टर-37 के पास आज एक दर्दनाक सड़क हादसा

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जम्मू-कश्मीर के पुंछ में शुक्रवार को LoC

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : इंग्लैंड में पंजाबी नौजवान की हत्या कर

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : अमृतसर में गोल्डन टेंपल में स्थित शहीद

|

|

|

पंजाब में कॉकरोच जनता पार्टी करेगी प्रदर्शनदिल्ली में प्रदर्शन करने

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर के जेपी नगर में एक गोदाम

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क