ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर के युवा क्रिकेटर अर्जुन राजपूत का टीम इंडिया के अंडर 19 टीम में सिलेक्ट हो गया। भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने श्रीलंका दौरे के लिए उनके नाम का चयन किया गया।
इसके साथ ही पंजाब के 3 अन्य खिलाड़ियों का नाम भी टीम में शामिल किया गया है। इनमें सागर विर्क (पटियाला) अर्जुन राजपूत (जालंधर), अनमोलजीत सिंह (लुधियाना) और इशान सूद (रोपड़) शामिल हैं।
कूच बिहार में लगाई डबल सेंचुरी से आए नज़र में
कूच बिहार ट्राफी में केरल के खिलाफ 200 रन बनाकर अर्जुन सिलेक्टर की नजर में आए। अर्जुन ने अंडर-14 और अंडर-16 स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया है। कूच बिहार ट्रॉफी एलीट मुकाबले में पंजाब के लिए खेलते हुए उन्होंने सौराष्ट्र के खिलाफ 121 रनों की यादगार शतकीय पारी भी खेली थी।
अर्जुन ने 7 साल की उम्र में खेलना शुरू किया
जालंधर के राम नगर निवासी अर्जुन ने 7 साल की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू किया था। उनके पहले कोच विक्रम सिद्धू ने उन्हें पहला बैट खरीद कर दिया था। लेफ्ट हेंडर अर्जुन अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं और पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह को अपना आदर्श मानते हैं।