ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर के जेपी नगर में एक गोदाम में देर रात भीषण आग लग गई। तेज हवाओं के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जिसके बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। लोगों ने तुरंत इस घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड विभाग को दी। जिसके बाद फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ियां मौके पर आग बुझाने के लिए पहुंची, जिसके बाद काबू पाया गया।
इलाके के पार्षद भी घटनास्थल पर पहुंचे
वहीं इस घटना के बाद मौके पर पहुंचे इलाके के पार्षद ने बताया कि उन्हें इलाका निवासियों ने कॉल करके बताया था कि गली के घर में बने गोदाम में आग लगी है, जिसके बाद उन्होंने बिजली विभाग को कॉल कर इलाके की बिजली को बंद करवाया और फायर ब्रिगेड को सूचित किया। घर में कोई नहीं रहता था और उन्हें पता चला कि घर को गोदाम बनाया हुआ था गनीमत रही की कोई हादसा के दौरान कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।
शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग
वहीं इलाका निवासियों के मुताबिक बिजली चालू रहने के कारण गोदाम के अंदर लगातार शॉर्ट सर्किट होते रहे, जिससे आग और भड़कती गई। बाद में पूरे मोहल्ले की बिजली सप्लाई बंद करवाई गई, जिसके बाद दमकल कर्मियों को राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने में मदद मिली।