ख़बरिस्तान नेटवर्क : अमृतसर में गोल्डन टेंपल में स्थित शहीद बाबा गुरबख्श सिंह में बेअदबी की कोशिश हुई है। जानकारी के मुताबिक बुधवार शाम पावन स्वरूप के सामने रखी तलवार को युवक ने निकालने की कोशिश की। हालांकि वहां पर मौजूद सेवादारों ने पकड़ लिया।
SGPC ने घटना की निंदा की
इस मामले में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने घटना की निंदा की। उन्होंने बताया कि 35 साल के युवक ने बेअदबी की कोशिश की। उसने श्री अकाल तख्त साहिब के पीछे स्थित गुरुद्वारे के दर्शन करने के बाद परिक्रमा की।
गुरुद्वारे में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का अखंड पाठ चल रहा था और उसने सामने रखी तलवार को उठा लिया। सेवादारों ने तुरंत उसे दबोच लिया।
पुलिस के हवाले किया गया आरोपी
युवक को पुलिस के हवाले करने से पहले जब ऐसा करने का कारण पूछा गया तो उसने कुछ नहीं बताया। सेवादारों ने आगे पूछा कि उसे किसने भेजा तो आरोपी ने कहा- मैं अपनी मर्जी से आया हूं। मैं कभी झूठ नहीं बोलता, न मैं किसी से डरता हूं। अगर गलत लगूं तो चाहे काट दो।