ख़बरिस्तान नेटवर्क : जम्मू-कश्मीर के पुंछ में शुक्रवार को LoC के पास जोरदार ब्लास्ट हो गया। इस ब्लास्ट में सेना के 2 जवान घायल हो गए हैं और उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
बताया जा रहा है कि फॉरवर्ड एरिया में ट्रेनिंग एक्सरसाइज के दौरान अचानक एक ग्रेनेड ब्लास्ट हो गया। इसी हादसे में दोनों जवान घायल हो गए। फिलहाल उन्हें ईलाज के लिए पुंछ के 425 आर्मी फील्ड अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है।