ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर में बस स्टैंड के पास सरेआम देह व्यापार का काम हो रहा है। इसे रोकने के लिए जो काम पुलिस को करना चाहिए, वह काम लोगों को करना पड़ रहा है। यही कारण है कि अब लोग खुद मौके से देह व्यापार करने वाली महिलाओं को पकड़कर पूछताछ कर रहे है। पर बावजूद इसके पुलिस कोई एक्शन नहीं ले रही है।
देर रात निहंग ने लड़की को पकड़ा
दरअसल, नरिंदर सिनेमा वाली गली में देर रात करीब 12 बजे एक ऑटो ड्राइवर और तरना दल से जुड़े बाबा बख्शीश सिंह ने कथित तौर पर देह व्यापार कर रही लड़कियों को पकड़ा। इस दौरान लड़की ने खुद को शादीशुदा बताया और कहा कि वह बहन के साथ आई हुई है।
निहंग सिंह ने जब उसे बहन को बुलाने को कहा गया तो दोनों मौके से भाग निकलीं। इस दौरान निहंग सिंह ने उनका पीछा भी किया, लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर दोनों वहां से फरार हो गईं।
कमरे में बिस्तर पड़े हुए थे
निहंग सिंह का कहना है यहां जिस्मफिरोशी का काम चलता है। पुलिस की गाड़ियां इलाके में आती हैं, लेकिन हूटर की आवाज सुनते ही ये लोग छिप जाते हैं। जैसे ही पुलिस वहां से चली जाती है, ये फिर से सड़क पर आ जाते हैं। नरिंदर सिनेमा वाली गली में बने एक कमरे में जब दबिश दी तो वहां सोने के लिए बिस्तर रखे हुए थे। इन बिस्तर का रात को यूज करते हैं और फिर इन्हें फोल्ड कर अंदर ही रख जाते हैं।