गुड मॉर्निंग जी।
आज है भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद सिराज का जन्मदिन
जालंधर LPG गैस सिलेंडर को लेकर लगी लाइनें
जालंधर में कमर्शियल गैस सिलेंडर को लेकर व्यापारियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। तो वहीं घरेलू गैस का इस्तेमाल करने वाले लोग भी इससे परेशान हैं। पूरा पढ़ें
तरनतारन में गांववालों ने लुटेरों को सिखाया सबक
तरनतारन के पट्टी में हथियारों के बल पर लूट की घटना को अंजाम देने आए 3 लुटेरों को गांव वालों ने पकड़ लिया। जिसके बाद उन तीनों लुटेरों की खूब पिटाई की गई। पूरा पढ़ें
मई से शुरू हो सकती है आदि कैलाश यात्रा
आदि कैलाश की यात्रा इस साल 1 मई से शुरू करने की तैयारी चल रही है। अगर मौसम अनुकूल रहा तो प्रशासन अप्रैल के अंतिम सप्ताह से इनर लाइन परमिट जारी कर सकता है। पूरा पढ़े
भांजे की शादी में मामा ने दिया 1 करोड़ का शगुन
राजस्थान के सीकर में एक शादी के दौरान मामा ने एक करोड़ रुपए का शगुन (मायरा) दिया है। इस दौरान 51 लाख रुपए कैश, 21 लाख रुपए की ज्यूलरी, कपड़े दिए। पूरा पढ़ें
जालंधर में पेट्रोल पंप बंद! लोग निराश होकर लौटे
जालंधर में 66 फुटी रोड पर एलीट पेट्रोल पंप पर तेल खत्म हो गया है। जिस कारण पेट्रोल-डीज़ल भरवाने आ रहे लोगों को निराश होकर वापिस लौट रहे हैं। पूरा पढ़ें
Canada में पंजाबी व्यक्ति के लगे Wanted के पोस्टर!
कनाडा के ओंटारियो में एक पंजाबी व्यक्ति के सड़कों पर वांटेड के पोस्टर लगे हैं। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। पर आरोपी अंडरग्राउंड हो गया है। पूरा पढ़ें
LPG गैस सिलेंडर संकट पर CM मान बड़ा बयान
इस समय पूरे देश में LPG गैस सिलेंडर का संकट गहराया हुआ है। पंजाब भी इससे अछूता नहीं रहा है। पंजाब में भी लोग लगातार कमर्शियल और घरेलू सिलेंडर लेने के लिए परेशान हो रहे हैं पूरा पढ़ें
मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच भारत को राहत
मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच भारत के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों को गुजरने की अनुमति दे दी है। पूरा पढ़ें
होशियारपुर सेंट्रल जेल में कैदी ने निगली लोहे की कीलें
होशियारपुर सेंट्रल जेल में एक कैदी कि तरफ से आत्महत्या की कोशिश करने का मामला सामने आया है। इलाज न मिलने से परेशान कैदी ने जेल के अंदर ही चार नुकीली लोहे की कीलें निगल लीं पूरा पढ़ें
T20 World Champion बनने के बाद बुरे फंसे हार्दिक पांड्या
टी20 वर्ल्ड कप 2026 चैंपियन बनने के बाद भारतीय टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या एक नए विवाद में फंस गए हैं। पूरा पढ़ें
आज का पंचांग
13 मार्च को चैत्र कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और शुक्रवार का दिन है। दशमी तिथि 13 मार्च को पूरा दिन पूरी रात पार करके कल सुबह 8 बजकर 11 मिनट तक रहेगी। शुक्रवार सुबह 10 बजकर 32 मिनट तक व्यतिपात योग रहेगा, उसके बाद वरियान योग लग जायेगा। साथ ही 13 मार्च को देर रात 3 बजकर 3 मिनट तक पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। इसके साथ ही दशा माता व्रत भी रखा जाता है।
आज का राशिफल
मेष
मेष राशि वालों के मन में कोई नया और अलग काम करने का विचार आ सकता है। आप तुरंत उसपर काम करना चाहेंगे, लेकिन जल्दबाजी ना करें,बल्कि थोड़ा रुक जाएं। देखें कि जो कदम उठाने जा रहे हैं, वो भविष्य के लिए सही है या नहीं। कामकाज ठीक रहेगा। कोई भी काम ईमानदारी और अनुशासन से करेंगे तो आपको लंबे समय में बेहतर सफलता मिलेगी। अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाना ही आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
वृषभ
कामकाज के मामले में वृषभ राशि वालों के लिए अच्छा दिन रहेगा। नई शुरुआत कर सकते हैं, लेकिन आपकी पुरानी आदतें आपको रोक सकती हैं। ऐसे में रिलैक्स वाले मूड से बाहर निकलें और कुछ नया करने की ट्राई करें। आर्थिक स्थिति में वृद्धि हो सकती है। आज एक छोटा कदम भी आपको आगे बड़ी सफलता की ओर ले जा सकता है। सेहत का ध्यान रखें।
मिथुन
मिथुन राशि वालों की जिम्मेदारी और काम दोनों बढ़ सकती है। हालांकि ज्यादा काम लेने से परेशानी हो सकती है। ऐसे में हर किसी को ‘हां’ कहने से बचें। एक समय में एक ही काम पर ध्यान दें, इससे काम अच्छा होगा और तनाव भी कम रहेगा। काम के बीच में ब्रेक लेते रहें। हल्की वॉक करें और खानपान का ध्यान रखें। फल और हरी सब्जियों का सेवन करें।
कर्क
कर्क राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य रहेगा। कामकाज में बढ़ोतरी हो सकती है। अचानक से धन की प्राप्ति हो सकती है। हालांकि आज कोई पुराना सपना या लक्ष्य फिर से याद आ सकता है। उसमें धीरे-धीरे फिर से काम शुरू करें। छोटे कदम उठाने से धीरे-धीरे आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। निवेश करने से पहले पूरी जानकारी हासिल कर लें।
सिंह
सिंह राशि वाले आज जल्दी परिणाम पाने की इच्छा को थोड़ा रोकें। धैर्य और अनुशासन से काम करेंगे, तो आगे अच्छा फायदा मिलेगा। बड़ी सोच रखें और सही समय का इंतजार करें। सेहत सामान्य रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। कोई भी बात हो, उसे खुलकर कहें।
कन्या
कन्या राशि वाले हर काम को बिल्कुल परफेक्ट बनाने की चिंता न करें। पहले काम पूरा करें, बाद में सुधार किया जा सकता है। काम को सरल तरीके से करेंगे तो ज्यादा काम कर पाएंगे। आर्थिक स्थिति में वृद्धि हो सकती है। नए प्रोजेक्ट शुरू करने से पहले उसके बारे में अच्छी तरीके से जान लें। सेहत से कोई लापरवाही ना करें।
तुला
तुला राशि वालों को साफ और मजबूत फैसला लेना होगा। हर बात में बीच का रास्ता न अपनाएं। आपकी स्पष्ट बात और आत्मविश्वास से लोग आपका सम्मान करेंगे। परिवार से राय लेने में कोई हर्ज नहीं है। पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं। धन के मामले में जल्दबाजी ना करें।
धनु
धनु राशि वाले नई सोच के साथ नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। आप उस काम या पढ़ाई को फिर से शुरू कर सकते हैं, जिसे आपने बीच में ही छोड़ दिया था। खर्चों पर ध्यान दें। थोड़ी-थोड़ी बचत भविष्य में काम काएंगी। कामकाज के मामलों में आपकी तारीफ होगी। शुभ समाचार मिल सकता है। हालांकि सेहत का ध्यान रखें। हल्की वॉक या मेडिटेशन से दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी।
वृश्चिक
वृश्चिक राशि वालों को हर बात पर तुरंत प्रतिक्रिया देने की जरूरत नहीं है। कई बार चुप रहकर स्थिति को समझना बेहतर होता है। ध्यान से सुनेंगे तो सही फैसला ले पाएंगे। रिलेशनशिप की बात करें, तो पार्टनर के सामने अपनी बातें खुलकर रखें और उनकी भी सुनें। उन्हें थोड़ा समय दें। इससे रिश्ता और भी मजबूत होता है। सेहत का ध्यान रखें। काम के बीच में ब्रेक लेते रहें, वरना तनाव हो सकता है। रात में मोबाइल देर तर ना चलाएं।
मकर
मकर राशि वाले जातकों के लिए कुछ अचानक बदलाव हो सकते हैं, इसलिए अपने प्लान में थोड़ा लचीलापन रखें। अगर आप परिस्थिति के अनुसार खुद को ढालेंगे तो दिन आसानी से निकल जाएगा।
कुंभ
कुंभ राशि वालों को कुछ चीजें स्पष्ट कर लेना ही उचित है। क्योंकि सिर्फ नए आइडिया सोचने से काम नहीं चलेगा, उन्हें पूरा करना भी जरूरी है। अपने विचारों को काम में बदलने की कोशिश करें। मेहनत से ही अच्छे परिणाम मिलेंगे। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। सेहत का ख्याल रखें।
मीन
मीन राशि वालों को आज काम से बचने की कोशिश करने से परेशानी बढ़ सकती है। बेहतर है कि अपने जरूरी काम समय पर पूरे कर लें। इससे बाद में आप आराम से अपना समय बिता पाएंगे। शाम में हल्की सैर करें और समय पर खाना खाएं। बाहर के खाने को अवॉइड करें।