ख़बरिस्तान नेटवर्क : लुधियाना में निकाय मंत्री हरजोत सिंह बैंस क्लीन पंजाब मिशन के फील्ड का जायजा लेने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने नगर निगम में ज़ोन-ए-ऑफिस में अधिकारियों के साथ मीटिंग की। जैसे ही वह अधिकारियों के साथ मीटिंग करके निकले तो उनके भाजपा नेता विक्की सहोता पुलिस का घेरा तोड़कर उनके पीछे दौड़ पड़े और नारेबाजी करने लगे।
मांगों को लेकर हरजोत बैंस से मिलने आए थे
दरअसल, विक्की सहोता संघर्ष कमेटी के कुछ सदस्यों के साथ कर्मचारियों की मांगों को लेकर मंत्री से मिलने पहुंचे थे। पुलिस ने उन्हें पहले ही घेरा बनाकर रोक लिया था और मंत्री तक नहीं पहुंचने दिया।
पुलिस ने संघर्ष कमेटी के सदस्यों को बाहर ही रोक दिया। संघर्ष कमेटी के सदस्य मंत्री से मिलने के लिए अंदर जाने लगे तो पुलिस ने उन्हें जबरन रोक दिया। इस दौरान पुलिस व संघर्ष कमेटी के सदस्यों में धक्का-मुक्की हुई।
मेयर इंद्रजीत कौर का किया घेराव
संघर्ष कमेटी ने पंजाब सरकार व निकाय मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इसके बाद विक्की सहोता और उनके साथियों ने मेयर इंद्रजीत कौर को घेर लिया। उनका कहना था कि वे कर्मचारियों की मांगों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से मंत्री से मिलने आए थे।