ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर में किशनपुरा चौक के पास BMS Fashion शोरुम में गोली चलने की घटना सामने आई है। इस घटना के बाद आस-पास के दुकानदारों में दहशत का माहौल बन गया। जिसके बाद पुलिस को इस घटना की जानकारी दी गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
घटना की सीसीटीवी फुटेज आई
वहीं इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें साफ देखा जा सकता है कि बाइक पर 2 युवक आते हैं और चलती बाइक से फायरिंग करके फरार हो जाते हैं। दोनों हमलावरों ने अपने मुंह को ढका हुआ है। पुलिस ने सीसीटीवी को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।