View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Test News

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

पंजाब में पिछले दो दिनों से जारी बारिश और तेज हवाओं ने लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत दी है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के अधिकतम तापमान में 5.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे तापमान सामान्य से 6.2 डिग्री नीचे पहुंच गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ ने आज यानि 13 जून को पंजाब के सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। वहीं पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, श्री मुक्तसर साहिब, बठिंडा, मानसा, रूपनगर और मोहाली में गरज-चमक, बिजली गिरने और 40 से 50 किमी की रफ्तार से तेज हवाओं को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

अब तक 3 लोगों की मौ/त

वही खराब मौसम से जुड़े हादसों में अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है। अमृतसर में बारिश के दौरान दीवार गिरने से एक व्यक्ति की जान चली गई। वहीं फाजिल्का के गांव झंगड़ भैणी में तेज हवा के कारण सीमेंट का शेड उड़कर महिला सुनीता रानी पर गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। संगरूर में भी एक व्यक्ति की जान जाने की सूचना है।

बिजली मांग में आई कमी

मौसम ठंडा होने से राज्य में बिजली की मांग भी घटी है। पंजाब की कुल बिजली मांग 12,074 मेगावाट दर्ज की गई, जिसमें 4,384 मेगावाट बिजली का उत्पादन राज्य में हुआ, जबकि 7,686 मेगावाट बिजली ग्रिड से ली गई। शेड्यूल के मुकाबले 625 मेगावाट कम बिजली की खपत होने के कारण पंजाब फिलहाल अंडर-ड्रॉल की स्थिति में है।

जून के अंत तक पहुंच सकता है मानसून

मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) सक्रिय हो गया है और पूर्वी हवाओं का भी प्रभाव बना हुआ है। अगले दो दिनों तक बारिश और आंधी का दौर जारी रहने की संभावना है, हालांकि हवाओं की रफ्तार में कमी आ सकती है।

उन्होंने बताया कि बठिंडा, अमृतसर, तरनतारन, जालंधर और होशियारपुर में तेज हवाएं चल सकती हैं। मौजूदा मौसमीय परिस्थितियों को देखते हुए मानसून के जून के अंत तक पंजाब पहुंचने की संभावना है।

अगले तीन दिन का मौसम अलर्ट

14 जून को पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा में आंधी और बारिश का अलर्ट। साथ ही 15 जून को पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, बठिंडा, मानसा, संगरूर और पटियाला में आंधी-बारिश की संभावना। 16 जून को पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, बठिंडा, बरनाला, मानसा, संगरूर और पटियाला में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

जालंधर में आज भगवान शिव को समर्पित विशाल धार्मिक समागम

|

|

|

गुड मॉर्निंग जी।आज है बॉलीवुड एक्ट्रैस दिशा पाटनी का बर्थडे

|

|

|

जालंधर में BMS Fashion शोरुम पर फायरिंगजालंधर में किशनपुरा चौक

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर में किशनपुरा चौक के पास BMS

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : लुधियाना में निकाय मंत्री हरजोत सिंह बैंस

|

|

|

गुरुग्राम के सेक्टर-37 के पास आज एक दर्दनाक सड़क हादसा

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जम्मू-कश्मीर के पुंछ में शुक्रवार को LoC

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : इंग्लैंड में पंजाबी नौजवान की हत्या कर

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : अमृतसर में गोल्डन टेंपल में स्थित शहीद

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क