ख़बरिस्तान नेटवर्क : मिडिल-ईस्ट में चल रहे जंग के कारण भारत में LPG गैस सिलेंडर का संकट पैदा हो गया है। इसे लेकर पेट्रोलियम संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने मौजूदा स्थिति बताई है। उन्होंने कहा कि इस समय देश में 25 से 26 लाख गैस सिलेंडर अतिरिक्त बुकिंग हो रही है। इसलिए पैनिक बाइंग न करें लोग।
हर दिन 75-56 लाख हो रही है बुकिंग
संयुक्त सचिव ने सुजाता शर्मा मेरी लोगों से अपील है कि वह इस समय अफवाहों पर ध्यान न दें। क्योंकि हमारी आम दिनों में बुकिंग एवरेज लगभग 50 से 55 लाख प्रति दिन है। पर पिछले कुछ दिनों में यह बढ़कर 75 से 76 लाख के करीब तक पहुंच गई है। जोकि औसतन दिन से 25 लाख बुकिंग ज्यादा है।
राज्यों और पेट्रोलियम कंपनियों को जारी किए निर्देश
उन्होंने आगे कहा कि पब्लिक सेक्टर ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के कॉल सेंटर को भी मजबूत किया गया है। कॉल सेंटर में सीट्स को बढ़ाकर 400 कर दिया गया है और टेलीफोन लाइनों की संख्या भी बढ़ाकर 50 कर दी गई है, ताकि लोग वहां पर अपना ग्रीवेंस रजिस्टर करा सकें।
इसके साथ ही राज्यों को फ्यूल सप्लाई को लेकर लगातार कोऑर्डिनेशन और कोऑपरेशन का आश्वासन दिया गया है। राज्यों को सलाह दी गई है कि ब्लैक मार्केटिंग और होर्डिंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें और यह सुनिश्चित करें कि इस तरह की घटनाएं न हों।