ख़बरिस्तान नेटवर्क : मनी लॉड्रिंग केस को लेकर आज दोबारा जालंधर ईडी ऑफिस में फरीदकोट से पूर्व कांग्रेसी विधायक किक्की ढिल्लों पेश हुए। किक्की ढिल्लों अपने साथ डॉक्यूमेंट्स लेकर पहुंचे है। जहां ईडी के अधिकारी उनसे मनी लॉड्रिंग के मामले में पूछताछ करेंगे।
पिछली बार 9 घंटे चली थी पूछताछ
आपको बता दें कि पिछली बार जब किक्की ढिल्लों जालंधर में ईडी ऑफिस पेश हुए थे तो अधिकारियों ने उनसे 9 घंटे तक पूछताछ की थी। इस मामले को लेकर अधिकारियों की तरफ सवालों की लिस्ट तैयार की गई है, इसके मुताबिक उनसे पूछताछ की जाएगी। ढिल्लों ने कहा था कि अभी उनका मामला कोर्ट में चल रहा है, इसलिए वह इस पर कुछ ज्यादा नहीं बता पाएंगे।
आय से अधिक संपत्ति का है मामला
दरअसल, किक्की ढिल्लों के खिलाफ मई 2023 में विजिलेंस ब्यूरो ने केस दर्ज किया था। जिसके बाद उनको अरेस्ट किया गया था। उन पर आरोप लगे थे कि साल 2017 से 2022 तक उन्होंने 10.72 करोड़ खर्च किया गया था, जबकि आमदनी 3.18 करोड़ थी। कहा जा रहा है कि उस समय 7.53 करोड़ के स्रोत का किक्की ढिल्लों जवाब नहीं दे पाए थे। इस मामले को लेकर विजिलेंस ब्यूरो चार्जशीट फाइल कर चुकी है। उक्त मामला कोर्ट में पेंडिंग है।