View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Test News

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

पंजाब और चंडीगढ़ में आज से मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है। चंडीगढ़ मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक बिजली चमकने, बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी करते हुए यलो अलर्ट घोषित किया है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।

बीते 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 0.1 डिग्री सेल्सियस की मामूली गिरावट दर्ज की गई है, हालांकि तापमान अब भी सामान्य से 4.2 डिग्री अधिक बना हुआ है। मैदानी इलाकों में सबसे कम न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस आदमपुर में रिकॉर्ड किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

आज इन जिलों में हो सकती है बारिश

मौसम विभाग के अनुसार पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, मोगा, रूपनगर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला और एसएएस नगर (मोहाली) में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

घना कोहरा भी बना परेशानी

बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में घना कोहरा देखने को मिला। बठिंडा में दृश्यता शून्य मीटर तक पहुंच गई, जबकि अमृतसर और लुधियाना में 50-50 मीटर दृश्यता दर्ज की गई। कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान 5 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

आगे कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार ठंड का पीक पीरियड अब गुजर चुका है और ज्यादा ठंड पड़ने की संभावना कम है। पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों की ओर बढ़ चुका है।


22 जनवरी को कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि 23 जनवरी को राज्य के अधिकतर हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश, बिजली गिरने, ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने की आशंका है। 24 और 26 जनवरी को कुछ स्थानों पर ही बारिश होगी, जबकि 27 जनवरी को भी कहीं-कहीं हल्की बारिश संभव है।

अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। इसके बाद 48 घंटों में तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है, जबकि आगे चलकर फिर से गिरावट दर्ज की जा सकती है।

कोहरे की चेतावनी

24 और 25 जनवरी को अमृतसर, कपूरथला, तरनतारन, फिरोजपुर, मोगा, फरीदकोट, फाजिल्का, मुक्तसर, मानसा, बरनाला और बठिंडा में कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने की संभावना है, जबकि मौसम शुष्क रह सकता है।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब के कैबिनेट मंत्री और आम आदमी

|

|

|

पंजाब पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तारबठिंडा पुलिस ने

|

|

|

जालंधर: शहरवासियों के लिए एक बेहद खास और खुशी की

|

|

|

पंजाब के मानसा जिले के रहने वाले राजिंदर सोनी की

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पाकिस्तान का एक मिलिट्री ट्रेनिंग प्लेन क्रैश

|

|

|

अमेरिका में बड़ा विमान हादसा, 12 की मौतअमेरिका के मिसौरी

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : टीवी अभिनेत्री संचिता उगले का सोमवार सुबह

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : अध्यापकों पर लगातार बढ़ रहे गैर-शैक्षणिक कार्यों

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क