ख़बरिस्तान नेटवर्क : कांग्रेस नेता नवजोत कौर वृंदावन पहुंची, जहां उन्होंने संत प्रेमानंद महाराज जी के साथ मुलाकात की। इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर साझा की गई है। इस मुलाकात के दौरान प्रेमानंद महाराज नवजोत कौर को सीख देते हुए भी दिखाई दे रहे हैं।
नवजोत कौर ने प्रेमानंद महाराज से सवाल पूछा कि हम समाज सेवा में एक्टिव हैं और हमें क्या सुधार करना चाहिए, ताकि हम समाज की और बेहतर सेवा कर सकें?
इस पर उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि यह जरूरी नहीं कि अलग से माला लेकर बैठ जाएं, हमें जो पद मिला है, यदि उसका सही और ईमानदार उपयोग समाज के सुख के लिए किया जाए, तो उसका फल कई गुना होकर मिलता है। जो केवल अपने सुख के बारे में सोचता है, यह गलत मार्ग है।