ख़बरिस्तान नेटवर्क : कांग्रेसी विधायक सुखपाल खैहरा ने एक बार फिर से सरकार के खिलाफ कई सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा इसके अपने सरपंच पर परमजीत सिंह कलसियां से हेरोइन बरामद हुई। रोजाना कत्ल हो रहे हैं और इनके खुद के आदमी मर रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसानों से धरने के दौरान मारपीट की जा रही है।
औरतों को ढाल बनाकर मेरे खिलाफ इस्तेमाल किया गया
उन्होंने कहा कि औरतों को ढाल बनाकर उनके खिलाफ इस्तेमाल किया गया है। मेरे खिलाफ कितने केस रजिस्टर किए हैं और सारे पंजाब की बातें छोड़ कर विधानसभा को छोड़ कर एक ही आदमी को टारगेट किया जा रहा है। उन्होंने कपूरथला डीसी पर आरोप लगाए कि भगवंत मान सरकार ने उसे कहा कि सुखपाल खैहरा का कुछ न कुछ निकाल कर लाओ।
VDPO पर भी लगाए गंभीर आरोप
वीडीपीओ कुलविंदर रंधावा पर कई सवाल खड़े किए। सुखपाल खैहरा ने कहा कि 2023 में कुलविंदर रंधावा खन्ना में पोस्टर थे और आरोप लगाते हुए कहा कि उस समय उसने 60 लाख रुपया का गबन किया था। उस समय इसे AAP विधायक की तरफ उसे सस्पेंड कराया गया था और विजिलेंस ब्यूरो ने केस किया था फिर कुछ समय के बाद कुलविंदर रंधावा को बहाल कर कार्रवाई करवा दी गई। मेरे घर की दीवार एसएसपी खुद पुलिस और वीडीपीओ के साथ तुड़वा कर गया।
उन्होंने कहा कि वीडीपीओ खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो को चिट्ठी लिखी है, जिसमें उन्होंने आरोप लगाए कि 2022 में इन्हें 20 लाख रुपये गांव घुग वेड ढिलवा में नालियों और सीवरेज के लिए आया था। वह 20 लाख रुपये में से उसने 19.70 लाख उसने अपने दोस्त सुखविंदर सिंह के खाते में आरटीजीएस करवा दिए, जिसकी शिकायत हुई तो इससे बैंक आरटीजीएस 13 लाख रुपये तीन एंट्री में डलवा दिए और 6.70 कुछ पता नहीं चला, जिसकी शिकायत उन्होंने 4 मार्च को विजिलेंस चीफ को लिखी दस दिन से ऊपर का समय हो गया कोई जवाब नहीं मिला।
सुखपाल खैहरा ने कहा कि नकोदर की एमएलए इंद्रजीत कौर मान का नाम रख दिया किसी ने राखी सावंत और दूसरा उसका किसी ने नाम रख दिया नैन्सी ग्रेवाल। उन्होंने औरतों का नेचर हलीमी वाला होना चाहिए और कहा उन्होंने इंद्रजीत मॉल की ट्रोलिंग इतनी ज्यादा हो गई है कि उसने कमेंट सेक्शन ही बंद कर दिया है और शायद उसे अपना फेसबुक अकाउंट ही रिमूव करना पड़ेगा।