ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर में एक बार फिर से स्कूलो को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। यह धमकी APJ और DPS समेत कई स्कूलों को यह धमकी दी गई है। इसके साथ ही मेल में लिखा है कि 1 बजकर 11 मिनट पर स्कूलों को उड़ाने के लिए कहा गया है। जिसमें St. Soldier Divine Public, Akal Academy और CT Group को धमकी दी गई है। गुरु नानक मिशन चौक के पास स्थित एपीजे स्कूल में पुलिस प्रशासन पहुंच गया है और मामले की जांच में जुट गया।

विधानसभा और सीएम मान को भी धमकी
धमकी भरे ई-मेल में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को भी निशाना बनाया गया है। सीएम मान और पंजाब विधानसभा को 2 बजकर 11 मिनट पर धमकी देने की बात लिखी गई है। इसी के साथ ही दिल्ली ट्रेन को 9 बजकर 11 मिनट पर ब्लास्ट करने की धमकी लिखी गई है।
ई-मेल में बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा को हटाने की धमकी दी गई है। मेल में आगे लिखा है कि सिखों के दुश्मन मारेंगे, खालिस्तान रेफ़रेन्डम नाल पंजाब भारत दे कब्जे विचो आजाद करवावांगे। इस ई-मेल के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है।