ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में DC ऑफिस के कामकाज पर असर पड़ने वाला है। क्योंकि पंजाब राज्य जिला (डीसी) कार्यालय कर्मचारी यूनियन ने 16 और 17 मार्च 2026 को दो दिन की कलम छोड़ और कंप्यूटर हड़ताल का ऐलान किया है।
यूनियन का कहना है कि इन दो दिनों के दौरान DC ऑफिस के साथ-साथ एसडीएम, तहसील और सब-तहसील ऑफिस में काम पूरी तरह प्रभावित रहेगा।