ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर नगर निगम मेयर विनीत धीर शहर को साफ-सुथरा बनाने की हर कोशिश कर रहे हैं। वहीं इस दौरान वह लोगों के खिलाफ एक्शन भी लेते हुए दिखाई दे रहे हैं, जो अपने काम में लापरवाही बरत रहे हैं। ऐसा ही कुछ मामला सामने आया है जहां कूड़े की जगह पर एक टिप्पर मलबा लेकर जा रहा था। जिसे मेयर विनीत धीर ने ट्रैप लगाकर आरोपी को पकड़ा।
मेयर ने शक होने पर खाली करवाया टिप्पर
दरअसल मेयर विनीत धीर सुबह साढ़े 7 बजे बीच धर्मकांटा पहुंचे, जहां पर कूड़ा तोलकर डंप पर भेजा जाता है। इस दौरान उन्हें शक हुआ कि एक टिप्पर में कूड़े की जगह पर मलबा भरा हुआ है। जब मेयर ने ड्राइवर को टिप्पर खाली करने के लिए कहा तो उसमें से मलबा निकला। जिसके बाद ड्राइवर ने कबूल किया कि यह टिप्पर ठेकेदार सतपाल का है।
लंबे समय से हो रही थी धांधली
मेयर विनीत धीर ने बताया कि कूड़े की गाड़ियों को तोलकर वहां से निकाला जाता था जिसके बाद निगम से पैसे लिए जाते थे जो ठेकेदार ने कूड़े का वजन बढ़ाने के लिए बीच में ईंटे पत्थर का मलबा भरा हुआ था ऐसा पिछले लंबे समय से चल रहा था।
ठेका रद्द और केस दर्ज करने की तैयारी
गौर हो कि इससे पहले ठेकेदार सतपाल के खिलाफ 2 बार जुर्माना लगाया जा चुका है। ठेकेदार पर 2-2 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया था। पर जुर्माने के बावजूद भी वह धांधली करने से नहीं रुक रहा है। अब इस ठेकेदार का नगर निगम ठेका रद्द करने ओर FIR करने की तैयारी में है।