पंजाब के पटियाला में चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। पटियाला के SSP वरुण शर्मा को छुट्टी पर भेज दिया गया है, और उनकी जगह संगरूर SSP सरताज सिंह को अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।
यह कार्रवाई उस कथित वायरल ऑडियो के बाद हुई है, जो पटियाला पुलिस से जुड़ा बताया जा रहा था। इस ऑडियो में कथित तौर पर SSP और DSP स्तर के अधिकारी चुनावों के दौरान विपक्षी उम्मीदवारों के नामांकन रोकने की बात करते सुनाई दिए थे। विपक्षी पार्टियों अकाली दल, कांग्रेस और भाजपा ने इस ऑडियो को आधार बनाकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की है।
पटियाला पुलिस ने कहा था कि यह ऑडियो फेक है और एआई-जनरेटेड है। आज पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में इस मामले की सुनवाई होनी है और चुनाव आयोग अपनी रिपोर्ट अदालत को सौंपेगा।
AAP के 195 उम्मीदवार पहले ही निर्विरोध जीत गए
इधर पंजाब में 14 दिसंबर को होने वाले जिला परिषद और ब्लॉक समिति चुनाव से पहले ही आम आदमी पार्टी को बड़ी बढ़त मिली है।
AAP के कुल 195 उम्मीदवार बिना वोटिंग के ही जीत गए हैं।
जिला परिषद की 15 सीटें (अमृतसर 3, तरनतारन 12)पंचायत समिति की 180 सीटें (तरनतारन 98, अमृतसर 67, होशियारपुर 17, मालेरकोटला 2) यह चुनाव से ठीक पहले पंजाब की राजनीति में बड़ा हलचल भरा माहौल पैदा कर रहा है।