No trending topics found.

View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

No trending categories found.

No trending topics found.

View All Topics

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर शहर में आज उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब शहर के प्रतिष्ठित केएमवी स्कूल (KMV School) और कुछ नामी निजी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। इस धमकी भरी सूचना के तुरंत बाद प्रशासन हरकत में आ गया और शिक्षण संस्थानों में हड़कंप मच गया। मामले की सूचना मिलते ही भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई।पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और एहतियात के तौर पर कॉलेज और स्कूल परिसर को पूरी तरह से खाली करवा लिया ताकि किसी भी अनहोनी से बचा जा सके।

सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस का सर्च ऑपरेशन
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ जांच में जुट गया है। थाना 8 के प्रभारी साहिल चौधरी ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस को धमकी मिली थी, जिसके बाद तुरंत एक्शन लिया गया। पुलिस की अलग-अलग टीमें स्कूल परिसर और संबंधित स्कूलों के चप्पे-चप्पे की तलाशी ले रही हैं। बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वायड की मदद से भी जांच की जा रही है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि परिसर में कोई विस्फोटक सामग्री तो नहीं है।

अफवाह या साजिश, हर एंगल से हो रही जांच
पुलिस अधिकारी साहिल चौधरी ने जानकारी दी कि अभी तक की गई तलाशी अभियान में किसी भी तरह की कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है, जो राहत की बात है। हालांकि, पुलिस ने अभी भी सुरक्षा घेरा बनाए रखा है और स्थिति पर पैनी नजर रखी जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह धमकी भरा संदेश कहां से आया और इसके पीछे किसका हाथ है। यह किसी शरारती तत्व की करतूत है या कोई बड़ी साजिश, पुलिस हर एंगल से इसकी गहनता से जांच कर रही है।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : श्री मुक्तसर साहिब के मलोट में श्री

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब विधानसभा में शुक्रवार को मुख्यमंत्री भगवंत

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जम्मू-अमृतसर नेशनल हाईवे पर शुक्रवार सुबह बड़ा

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पहाड़ों में हो रही लगातार बारिश और

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : लुधियाना के खन्ना के पास गांव घणगस

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : कपूरथला में शुक्रवार तड़के एक युवक की

|

|

|

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : राज्यसभा सांसद और पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क