No trending topics found.

View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

No trending categories found.

No trending topics found.

View All Topics

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

पहााड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी का असर अब पंजाब के मैदानी क्षेत्रों और चंडीगढ़ में साफ दिखाई देने लगा है। मौसम विभाग ने लगातार दो दिन आज और कल पंजाब के 16 जिलों में घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही आज छह जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।

6 जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर और एसएएस नगर (मोहाली) में आज बारिश हो सकती है। वहीं पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा और संगरूर के कुछ इलाकों में घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम में आए बदलाव के चलते अधिकतम तापमान में 8.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है, जो सामान्य से 4.1 डिग्री कम है। इसके साथ ही ठंडी हवाओं ने भी लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।

पहााड़ों में बर्फबारी से बढ़ी ठंड

उधर, हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार से शुरू हुई बर्फबारी शनिवार को भी जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक शिमला के जाखू क्षेत्र में करीब आधा फीट बर्फबारी हुई है, जबकि कुफरी, नारकंडा और आसपास के पर्यटन स्थलों पर एक फीट से अधिक बर्फ जम चुकी है। मनाली में भी आधा फीट से ज्यादा बर्फबारी दर्ज की गई है। इसके अलावा चंबा और लाहौल-स्पीति के कई इलाकों में भारी हिमपात हुआ है।

करंट लगने से एक युवक की मौत

पंजाब और चंडीगढ़ में शुक्रवार रात बारिश और आंधी के कारण कई जगह नुकसान की खबरें सामने आई हैं। करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि कई स्थानों पर घरों की छतें गिर गईं। गुरदासपुर में एक पोल्ट्री फार्म पर आसमानी बिजली गिरने से 8 हजार से अधिक चूजों की मौत हो गई। वहीं चंडीगढ़ में एक मकान गिरने से तीन बच्चे घायल हो गए।

मौसम विभाग के अनुसार इस समय अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी पाकिस्तान, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश तक पहुंच रही है, जिससे बारिश और ठंड बढ़ रही है। पश्चिमी विक्षोभ के असर के साथ पाकिस्तान के आसपास बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण मौसम में बदलाव हो रहा है। 26 जनवरी 2026 से उत्तर-पश्चिम भारत में एक और नया पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है, जिससे ठंड, बारिश और कोहरे में और बढ़ोतरी हो सकती है।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : श्री मुक्तसर साहिब के मलोट में श्री

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब विधानसभा में शुक्रवार को मुख्यमंत्री भगवंत

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जम्मू-अमृतसर नेशनल हाईवे पर शुक्रवार सुबह बड़ा

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पहाड़ों में हो रही लगातार बारिश और

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : लुधियाना के खन्ना के पास गांव घणगस

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : कपूरथला में शुक्रवार तड़के एक युवक की

|

|

|

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : राज्यसभा सांसद और पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क