ख़बरिस्तान नेटवर्क : कनाडा में नशा तस्करी के मामलें में 2 पंजाबी युवकों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की पहचान सरकरनवीर सिंह और चमकौर सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक दोनों ट्रक में 111 किलो कोकीन लेकर जा रहे थे। जिन्हें बीच रास्ते में ही पकड़ लिया गया।
जानकारी के मुताबिक यूनाइटेड स्टेट ऑफ अमेरिका से ब्लू वॉटर ब्रिज पोर्ट ऑफ एंट्री पर कनाडा बॉर्डर सर्विस एजेंसी (CBSA) ने एक कमर्शियल ट्रक को जांच के लिए रोका। जब ट्रक की तलाशी ली गई तो उसमें गत्ते के बॉक्स में 111.40 किलो कोकीन बरामद हुआ। जिसके बाद पुलिस ने ट्रक चला रहे दोनों को तुरंत गिरफ्तार कर लिया।
कनाडा की पुलिस ने बताया कि जांच में सामने आया है कि 29 साल सरकरनवीर सिंह डार्टमाउथ नोवा स्कोटिया का रहने वाला है और 25 साल के चमकौर सिंह ओंटारियो के बेलविले का रहने वाला है। CBSA ने जांच पूरी करने के बाद दोनो आरोपियों व पकड़े गए नशीले पदार्थ को जांच एजेंसी को सौंप दिया गया है।