View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Test News

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

लुधियाना के सुंदर नगर इलाके के पड़ते घाटी मोहल्ले में रविवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सड़क किनारे खड़े एक CNG ट्रक में अचानक आग लग गई। आग लगते ही ट्रक में मौजूद CNG सिलेंडर जोरदार धमाके के साथ फट गया। धमाका इतना तेज था कि आसपास के लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए और पूरे मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई।

फ़ोम से भरा हुआ था ट्रक

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया। मोहल्ला निवासी प्रकाश ने बताया कि उनका परिवार सुबह सैर पर निकला हुआ था, तभी उन्होंने सड़क किनारे खड़े ट्रक से लपटें उठती देखीं। हालांकि ड्राइवर समय रहते ट्रक से बाहर निकल गया, लेकिन कुछ ही देर में पूरा ट्रक आग की चपेट में आ गया। ट्रक में फोम भरा हुआ था, जिसका इस्तेमाल गद्दे बनाने में किया जाता है, जिससे आग तेजी से फैल गई। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

काफी मशक्कत के बाद पाया गया आग पे काबू

फायर स्टेशन सुंदर नगर के कर्मचारी रविंदरजीत सिंह ने बताया कि सुबह करीब 6:14 बजे आग की सूचना मिली थी। मौके पर तुरंत एक फायर टेंडर भेजा गया, लेकिन आग की तीव्रता को देखते हुए दूसरा फायर टेंडर भी बुलाना पड़ा। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। लोगों का कहना है कि इलाके में बिजली की तारें बेहद नीचे लटकी हुई हैं और यहां रोजाना भारी वाणिज्यिक वाहन आते-जाते हैं, जिससे बड़ा हादसा होने का खतरा बना रहता है। कई बार शिकायतों के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। फिलहाल पुलिस और फायर विभाग आग लगने के कारणों की जांच में जुटे हुए हैं।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब के कैबिनेट मंत्री और आम आदमी

|

|

|

पंजाब पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तारबठिंडा पुलिस ने

|

|

|

जालंधर: शहरवासियों के लिए एक बेहद खास और खुशी की

|

|

|

पंजाब के मानसा जिले के रहने वाले राजिंदर सोनी की

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पाकिस्तान का एक मिलिट्री ट्रेनिंग प्लेन क्रैश

|

|

|

अमेरिका में बड़ा विमान हादसा, 12 की मौतअमेरिका के मिसौरी

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : टीवी अभिनेत्री संचिता उगले का सोमवार सुबह

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : अध्यापकों पर लगातार बढ़ रहे गैर-शैक्षणिक कार्यों

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क