View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Test News

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

ऑस्ट्रेलिया के सिडनी स्थित बॉन्डी बीच पर हनुक्का त्योहार मना रहे यहूदी समुदाय के लोगों पर रविवार दोपहर दो हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस सामूहिक गोलीबारी में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 16 अन्य घायल हो गए हैं। घायलों में एक बच्चा और एक बुजुर्ग महिला भी शामिल हैं।

इधर-उधर भागते नजर आए लोग

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में नॉर्थ बॉन्डी बीच पर अफरातफरी का माहौल दिखाई दिया, जहां गोलियों की आवाज सुनते ही लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। एक अन्य वीडियो में काले कपड़े पहने दो युवक सड़क पर खड़े होकर राइफल जैसे हथियारों से फायरिंग करते दिखे।

पुलिस ने एनकाउंटर का ड्रोन फुटेज जारी किया

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक हमलावर को गोली मार दी, जबकि दूसरे को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों फिलहाल पुलिस की हिरासत में हैं। न्यू साउथ वेल्स पुलिस ने एनकाउंटर का ड्रोन फुटेज भी जारी किया है। रिपोर्ट के मुताबिक हमलावरों ने करीब 50 राउंड फायरिंग की।

घटना के दौरान एक आम नागरिक ने साहस दिखाते हुए एक हमलावर को दबोच लिया और उससे हथियार छीन लिया, जिससे कई लोगों की जान बच गई। इस पूरी घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

न्यू साउथ वेल्स एंबुलेंस सेवा के अनुसार घायलों को सिडनी के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जबकि कुछ लोगों को मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया। सुरक्षा हालात को देखते हुए यहूदी बोर्ड ऑफ डेप्युटीज ने समुदाय के लोगों से घरों में रहने की अपील की है और सभी कार्यक्रमों व संस्थानों को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है।

घटना के बाद हनुक्का फेस्टिवल रद्द

घटना के बाद मेलबर्न में आयोजित होने वाला हनुक्का फेस्टिवल भी रद्द कर दिया गया है। प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बनीज ने इस हमले को “दिल दहला देने वाला” बताया और पीड़ितों के प्रति संवेदना जताई।

बताया जा रहा है कि यह घटना ऑस्ट्रेलिया में पिछले करीब 30 वर्षों में सबसे बड़ी मास शूटिंग में से एक है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई हैं।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब के कैबिनेट मंत्री और आम आदमी

|

|

|

पंजाब पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तारबठिंडा पुलिस ने

|

|

|

जालंधर: शहरवासियों के लिए एक बेहद खास और खुशी की

|

|

|

पंजाब के मानसा जिले के रहने वाले राजिंदर सोनी की

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पाकिस्तान का एक मिलिट्री ट्रेनिंग प्लेन क्रैश

|

|

|

अमेरिका में बड़ा विमान हादसा, 12 की मौतअमेरिका के मिसौरी

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : टीवी अभिनेत्री संचिता उगले का सोमवार सुबह

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : अध्यापकों पर लगातार बढ़ रहे गैर-शैक्षणिक कार्यों

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क