View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Test News

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

पंजाब के कई जिलों और चंडीगढ़ में शनिवार को घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग के अनुसार यह स्थिति 1 जनवरी तक बनी रह सकती है, हालांकि इस दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है। बीते 24 घंटों में राज्य के न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जो सामान्य से 3 डिग्री अधिक है।

प्रदेश में गुरदासपुर सबसे ठंडा जिला रहा, जहां न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं पटियाला में मैदानी इलाकों का सबसे कम अधिकतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस रहा। अमृतसर और हलवारा में विजिबिलिटी जीरो दर्ज की गई, जबकि पटियाला में भी घना कोहरा छाया रहा।

लोगों को ठंड से बचाव की सलाह

कोहरे को देखते हुए पंजाब सेहत विभाग ने एडवाइजरी जारी कर लोगों को ठंड से बचाव की सलाह दी है। विभाग ने कहा है कि यदि स्वास्थ्य संबंधी कोई परेशानी महसूस हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर घने कोहरे का असर

घने कोहरे का असर चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर भी देखने को मिला। पुणे से आने वाली फ्लाइट देरी से पहुंची, जबकि जयपुर और बेंगलुरु से आने वाली फ्लाइट्स को जयपुर डायवर्ट कर दिया गया। अबू धाबी से आने वाली फ्लाइट भी देरी से पहुंची। वहीं चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाली एक फ्लाइट रद्द कर दी गई, जबकि अन्य कई फ्लाइट्स देरी से रवाना हुईं।

उधर, हिमाचल प्रदेश में अगले तीन दिन मौसम साफ रहने की संभावना है, लेकिन 30 दिसंबर से वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होगा। इसके असर से 31 दिसंबर और 1 जनवरी 2026 को कई इलाकों में भारी बर्फबारी हो सकती है। कुफरी में बीते 24 घंटे में तापमान में 6.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।

अगले तीन दिन का मौसम पूर्वानुमान:

28 दिसंबर: पंजाब के अधिकांश जिलों में घना से बहुत घना कोहरा, मौसम शुष्क रहेगा।

29 दिसंबर: कुछ जिलों में बहुत घना कोहरा, शेष में घना कोहरा छाने की संभावना, मौसम ड्राई रहेगा।

30 दिसंबर: कई जिलों में घना कोहरा छाने के आसार, मौसम शुष्क बना रहेगा।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : श्री अकाल तख्त साहिब में सोमवार को

|

|

|

अमेरिका के कैलिफोर्निया में बड़ा विमान हादसा हो गया। अमेरिकी

|

|

|

पंजाब पुलिस में 3,298 कांस्टेबल (जिला एवं आर्म्ड कैडर) भर्ती-2026

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब के कैबिनेट मंत्री और आम आदमी

|

|

|

पंजाब पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तारबठिंडा पुलिस ने

|

|

|

जालंधर: शहरवासियों के लिए एक बेहद खास और खुशी की

|

|

|

पंजाब के मानसा जिले के रहने वाले राजिंदर सोनी की

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क