View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Test News

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

जालंधर के Heights में संदिग्ध परिस्थितियों में 14 साल की छात्रा भूविका की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि Cambridge School की 8वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा ने छठी मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाया है, लेकिन अभी तक मौत के सही कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि छात्रा स्कूल से पैदल निकली और ऑटो लेकर जालंधर हाइट्स पहुंच गई, जहां उसकी एक दोस्त रहती है। वहां पहुंचकर उसने सिक्योरिटी गार्ड से फ्लैट का पता पूछा और लिफ्ट के जरिए सातवें फ्लोर पर चली गई।

जांच के दौरान पता चला कि छात्रा ने एक आर्मी अफसर की पत्नी से सीढ़ी ली और उसे लगाकर पास बैठ गई। इसी बीच छठे फ्लोर के एक फ्लैट में काम करने आई नौकरानी ने उसे बैठे देखा और घर के मालिक को बताया। व्यक्ति ने सोचा कि लड़की को रोक लिया जाए, लेकिन उससे पहले ही छात्रा ने वहां से छलांग लगा दी।

पुलिस ने बताया कि परिजनों को मामले की पूरी जानकारी दे दी गई है और फिलहाल धारा 174 के तहत कार्रवाई की जा रही है। मृतक बच्ची के रिश्तेदार भारती ने बताया कि परिवार को पहले समझ नहीं आ रहा था कि बच्ची जालंधर हाइट्स कैसे पहुंची, लेकिन बाद में पता चला कि वह खुद ही स्कूल से निकलकर ऑटो में वहां गई थी।

सुसाइड नोट में बच्ची ने लिखा कि वह दो पेपरों में फेल हो गई

परिजनों के मुताबिक सुसाइड नोट में बच्ची ने लिखा कि वह दो पेपरों में फेल हो गई है और इसके लिए माफी मांगती है। परिवार का कहना है कि बच्ची पर किसी तरह का पारिवारिक दबाव नहीं था, लेकिन वह खुद ही पढ़ाई को लेकर परेशान हो गई थी।

घटना में सिक्योरिटी गार्ड की लापरवाही भी सामने आई है, क्योंकि उसने अकेली आई छात्रा से ज्यादा पूछताछ नहीं की। वहीं स्कूल के कोच ने छात्रा की किट स्कूल में रह जाने को लेकर फोन किया था, लेकिन फोन पुलिस ने उठाया और उन्हें छात्रा की मौत की सूचना दी।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

अमेरिका के कैलिफोर्निया में बड़ा विमान हादसा हो गया। अमेरिकी

|

|

|

पंजाब पुलिस में 3,298 कांस्टेबल (जिला एवं आर्म्ड कैडर) भर्ती-2026

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब के कैबिनेट मंत्री और आम आदमी

|

|

|

पंजाब पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तारबठिंडा पुलिस ने

|

|

|

जालंधर: शहरवासियों के लिए एक बेहद खास और खुशी की

|

|

|

पंजाब के मानसा जिले के रहने वाले राजिंदर सोनी की

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पाकिस्तान का एक मिलिट्री ट्रेनिंग प्लेन क्रैश

|

|

|

अमेरिका में बड़ा विमान हादसा, 12 की मौतअमेरिका के मिसौरी

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क