ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर के आदमपुर एयरपोर्ट का अब अधिकारिक तौर पर नाम बदल दिया गया है। अब आदमपुर में बने एयरपोर्ट को श्री गुरु रविदास महाराज जी हवाई एड्डा के रूप में जाना जाएगा। आपको बता दें कि एयरपोर्ट के नए नाम का उद्घाटन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्री गुरु रविदास जी के 649वें प्रकाश पर्व के ऐतिहासिक अवसर पर किया था।

केंद्र सरकार के मुताबिक यह फैसला महान संत और समाज सुधारक श्री गुरु रविदास जी की मानवता, समानता और सम्मान की शिक्षाओं को समर्पित एक विनम्र श्रद्धांजलि है। इस फैसले के बाद देश-विदेश की संगतों और क्षेत्रवासियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। यह एयरपोर्ट जालंधर और होशियारपुर समेत पूरे दोआबा क्षेत्र के लिए हवाई सेवाओं का मुख्य केंद्र है।