View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Test News

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

नई दिल्ली में NEET-UG 2026 री-एग्जाम से पहले केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए भारत में टेलीग्राम मैसेजिंग ऐप के इस्तेमाल पर अस्थायी रोक लगाने का फैसला किया है। NTA के अनुसार, भारत में टेलीग्राम की पहुंच 22 जून 2026 तक सीमित रहेगी, जबकि इसके मैसेज एडिट फीचर को 30 जून तक बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसका मतलब है कि भारत में पहले से भेजे गए संदेशों को इस अवधि तक एडिट नहीं किया जा सकेगा।

एजेंसी ने बताया कि कुछ लोग टेलीग्राम के एडिट फीचर का दुरुपयोग कर पुराने मैसेज में प्रश्नपत्र या PDF जोड़कर पेपर लीक के फर्जी दावे कर रहे थे। इससे परीक्षा की निष्पक्षता प्रभावित होने का खतरा था। इसी कारण यह कार्रवाई अंतिम विकल्प के रूप में की गई।

NTA के मुताबिक, टेलीग्राम पर “Paper Leaked NEET”, “Re-NEET 2026”, “Private Mafia” और “REE NEET MAFIAA” जैसे कई चैनल सक्रिय थे, जहां छात्रों और अभिभावकों से पेपर उपलब्ध कराने के नाम पर हजारों से लाखों रुपये तक की मांग की जा रही थी।

जांच में 8 टेलीग्राम चैनल, 1.5 करोड़ रुपये के लेनदेन सामने आए

भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) ने बिहार, गुजरात और राजस्थान पुलिस के साथ मिलकर कई टेलीग्राम चैनलों, ग्रुप्स और बॉट्स पर कार्रवाई की है। वहीं, अहमदाबाद साइबर क्राइम ब्रांच ने एक अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में 8 टेलीग्राम चैनल, करीब 1.5 करोड़ रुपये के लेनदेन और लगभग 1,000 मोबाइल नंबर सामने आए हैं।

हालांकि, NTA ने माना कि इस फैसले से आम यूजर्स को असुविधा हो सकती है, लेकिन यह प्रतिबंध केवल सीमित अवधि के लिए लागू रहेगा। एजेंसी ने स्पष्ट किया कि मैसेज एडिट फीचर बंद होने से सामान्य चैटिंग और संदेश भेजने-प्राप्त करने की सुविधा प्रभावित नहीं होगी।

परीक्षा अवधि 180 मिनट से बढ़ाकर 195 मिनट

गौरतलब है कि पेपर लीक विवाद के बाद NEET UG 2026 परीक्षा रद्द कर दी गई थी। अब री-एग्जाम 21 जून को आयोजित किया जाएगा। इस बार परीक्षा अवधि 180 मिनट से बढ़ाकर 195 मिनट कर दी गई है और आंसर शीट में रफ वर्क के लिए अतिरिक्त स्थान भी दिया गया है।

NTA ने छात्रों और अभिभावकों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर चल रही अपुष्ट खबरों पर भरोसा न करें और परीक्षा से जुड़ी जानकारी केवल आधिकारिक माध्यमों से ही प्राप्त करें।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर के आदमपुर एयरपोर्ट का अब अधिकारिक

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : श्री अकाल तख्त साहिब में सोमवार को

|

|

|

अमेरिका के कैलिफोर्निया में बड़ा विमान हादसा हो गया। अमेरिकी

|

|

|

पंजाब पुलिस में 3,298 कांस्टेबल (जिला एवं आर्म्ड कैडर) भर्ती-2026

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब के कैबिनेट मंत्री और आम आदमी

|

|

|

पंजाब पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तारबठिंडा पुलिस ने

|

|

|

जालंधर: शहरवासियों के लिए एक बेहद खास और खुशी की

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क