ख़बरिस्तान नेटवर्क : कनाडा में सिख नौजवान की हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान गुरकीरत सिंह मनोचा के रूप में हुई है, जो मध्य प्रदेश के उज्जैन का रहने वाला था। इस घटना पर एमपी के सीएम मोहन यादव ने भी दुख जताया है और परिवार के लिए संवेदनाएं व्यक्त की है।
कॉलेज के छात्रों ने ही की हत्या
जानकारी के मुताबिक गुरकीरत नॉर्दन लाइट्स कॉलेज में बिजनेस मैनेजमैंट की पढ़ाई के लिए गया था। कॉलेज के 10-12 छात्रों ने पहले उसके साथ बुरी तरह से मारपीट की। मारपीट से भी जब उनका मन नहीं भरा तो उन्होंने गुरकीरत के ऊपर कार चढ़ा दी। जिसमें वह बुरी तरह से जख्मी हो गया।
अस्पताल में ईलाज के दौरान तोड़ा दम
घटना के बाद गुरकीरत को ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उसकी ईलाज के दौरान मौत हो गई। कनाडा में गुरकीरत के दोस्त ने इस घटना की जानकारी उनके परिवार को दी। जैसे ही इसका पता चला तो परिवार में एकदम सन्नाटा पसर गया। परिवार के मुताबिक 3 हफ्ते बाद उसका शव भारत आएगा, तब उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा।