ख़बरिस्तान नेटवर्क : पाकिस्तान में 9 साल की ऑस्ट्रेलियाई बच्ची हानिया अहमद की पुलिस गोलीबारी में मौत हो गई है। हानिया का परिवार पाकिस्तान घूमने के लिए आया था। इस दौरान बुधवार को उनका पूरा परिवार एक किराए की कार पर घूम रहा था। तभी कुछ बदमाशों ने उनके साथ लूट कर ली।
बाइक पर फरार होते पुलिसकर्मी ने उसे देख लिया। जिसके बाद पुलिस ने लुटेरों का पीछा करना शुरू कर दिया। लुटेरे मौके से तो फरार हो गए, पर हानिया का परिवार कार से वहां से निकलने लगा। इसी दौरान पुलिसकर्मियों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें गोली लगने से 9 साल की हानिया की मौत हो गई। जबकि उसके पिता और बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। हालांकि मां पूरी तरह से सुरक्षित है।
गोली चलाने वाला पुलिस अधिकारी गिरफ्तार
वहीं इस घटना पर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने गलती से परिवार की कार को लुटेरों की गाड़ी समझकर फायरिंग कर दी। जिसमें 9 साल की बच्ची की मौत हो गई। गोली चलाने वाले अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
ऑस्ट्रेलियाई पीएम ने कहा मामले की जांच होनी चाहिए
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने कहा कि इस पूरे मामले की जांच होनी चाहिए। जांच पूरी तरह पारदर्शी होनी चाहिए, ताकि सबसे पहले परिवार और फिर बाकी लोगों को भी सच्चाई पता चल सके। ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्रालय ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि वह मृत बच्ची के परिवार और घायल ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों को हर संभव कांसुलर सहायता उपलब्ध करा रहा है।