ख़बरिस्तान नेटवर्क : अमेरिका के जॉर्जिया में भारतीय मूल के 4 लोगों की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई है। मृतकों में 2 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल हैं, जिनकी पहचान मीमू डोगरा, गौरव कुमार, निधि चंद्र और हरीश चंद्र के रूप में हुई है। पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पारिवारिक झगड़े के कारण उठाया कदम
जानकारी के मुताबिक आरोपी विजय कुमार की परिवार में अक्सर किसी न किसी बात को लेकर लड़ाई-झगड़ा हो जाता था। जिसके बाद गुस्से में आकर उसने अपनी पत्नी समेत घर के बाकी सदस्यों की गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं घर में मौजूद बच्चों ने छिपकर अपनी जान बचाई।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
पुलिस ने आरोपी विजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। उस पर बच्चों के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप भी लगाए हैं। इस घटना ने अमेरिका में भारतीय समुदाय को हैरान कर दिया है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।